फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The workers will be included in the national convention district

जिले के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अधिवेशन में होंगे शामिल

Mon, 29 Feb 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Mon, 29 Feb 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
The workers will be included in the national convention district
भरतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक माधोपुरी में आयोजित हुई। बैठक में वृंदावन में 4,5 और 6 मार्च को आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन पर चर्चा की गई। जिले से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सिकरवार ने कहा कि वृंदावन में भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 15 वर्ष बाद पार्टी का अधिवेशन होने जा रहा है। यह अधिवेशन एतिहासिक होगा। पार्टी के बढ़े नेता इसमें कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन करेंगे। कार्यकर्ता अधिवेशन की तैयारियों में जुट जाएं। अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को इस अधिवेशन में लेकर पहुंचे। ब्रज क्षेत्र मंत्री रानू वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने करीब दो साल के कार्यकाल में अच्छे कार्य किए हैं। जिलाध्यक्ष रामनिवास राजपूत ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अधिवेशन में ले जाने को सभी पदाधिकारी अपनी तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष की सहमति से राजीव माहेश्वरी को रैली का जिला प्रभारी नियुक्त किया। इस दौरान शरद गुप्ता, केपी सिंह, केके सक्सेना, संजय वर्मा, पवन यादव, आशीष सामा, रविकांत उपाध्याय, सचिन गुप्ता, जिम्मी वर्मा, यश गुप्ता, गोपाल पाठक, हिमांशु गोला, मनीष वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed