{"_id":"71b67ff6e92639534e889b19eb364ec3","slug":"the-woman-tried-to-rob-two-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को लूटने की कोशिश, दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को लूटने की कोशिश, दो दबोचे
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Sat, 06 Dec 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना जलेसर के गांव नगला अकोली निवासी महिला शांतिदेवी शनिवार की सुबह किसी काम से निधौलीकलां जा रही थी। गांव नूहखेड़ा पर टेंपो का इंतजार कर रही थी, तभी बोलेरो वहां आकर रुकी, गाड़ी में से निकले दो युवकों ने महिला से आभूषण लूटने की कोशिश की, तभी उसने हल्ला मचा दिया।
शोर सुनकर एकत्रित हुए ग्रामीणों को देखकर बदमाश वहां से भाग निकले। यह सूचना पुलिस को भी दी गई। बदमाशों का पीछा करते हुए ग्रामीणों की मदद से निधौलीकलां पुलिस ने दो बदमाशों को मय बोलेरो के गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम वेदप्रकाश निवासी गांव नगरिया जिला हाथरस व प्रवीन कुमार निवासी गांव सुखराम कालोनी हाथरस गेट हाथरस बताया। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।