फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The wire of the pole fell on two children, one died

दो बच्चों पर खंभे का तार टूटकर गिरा, एक की मौत

Sun, 19 Jun 2022 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
The wire of the pole fell on two children, one died
एटा। निधौलीकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मनौरा में खेलते समय दो बच्चों पर विद्युत खंभे का तार टूटकर गिर गया। इससे चार वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। गांव मनौरा निवासी विजय कुमार ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि उसके दरवाजे के पास विद्युत पोल लगा है। उस पर ट्रांसफार्मर रखा है। शुक्रवार शाम ट्रांसफार्मर से एक तार टूट गया। मामले की जानकारी लाइनमैन को दी, लेकिन वह उसे ठीक करने नहीं आया। शनिवार को उसका चार वर्षीय बच्चा लविश पड़ोस के बच्चे आकाश के साथ दरवाजे पर खेल रहा था। जहां वह टूटे हुए बिजली के तार की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

इससे उसकी मौत हो गई। वहीं आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। थानाध्यक्ष वेगराम ने बताया कि करंट लगने से बच्चे की मौत बताई गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता राजकुमार ने बताया कि मामले को लेकर एसडीओ से बात हुई थी। उन्होंने बताया कि बच्चा निकल रहा था। उसी समय फॉल्ट होकर झंपर उसके ऊपर गिर गया। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed