{"_id":"d2fd12143a2908cc8f0222e8c96e6efe","slug":"the-water-level-in-the-river-began-to-grow-the-odds-of-boom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में बढ़ने लगा जलस्तर, उफान के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में बढ़ने लगा जलस्तर, उफान के हालात
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 09 Aug 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
हालांकि अभी तक बाढ़ के कोई हालात नहीं हैं। लेकिन पिछले 24 घंटों में गंगा के जलस्तर में तेजी से इजाफा हुआ है। 15 सेंटीमीटर गंगा का जलस्तर बढ़ गया। यदि आगामी समय में इसी तरह से जलस्तर में वृद्धि रही तो लो फ्लड के हालात पैदा हो सकते हैं। ग्रामीण बढ़ते जल स्तर को लेकर ङ्क्षचतित नजर आने लगे हैं।
गौरतलब हो कि गंगा में शनिवार को नरौरा से 49000 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज था और कछला पर जलस्तर 162.95 मीटर के निशान पर था। लेकिन शनिवार के सापेक्ष रविवार को नरौरा से पानी का डिस्चार्ज 85000 क्यूसेक का हो गया। कछला पर 15 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़कर 163.10 मीटर के स्तर पर पहुंच गया। गंगा के जलस्तर में अभी और वृद्धि होने की संभावना है। यदि जलस्तर में वृद्धि रहीं और नरौरा से पानी एक लाख क्यूसेक से अधिक हुआ तो सोरों क्षेत्र के गांवों तक लो फ्लड की दस्तक होगी, लेकिन आबादी को खतरा नहीं होगा। बताया जा रहा है पिछले तीन दिनो ंसे पहाड़ों पर जबरदस्त बारिश होने के चलते गंगा के जलस्तर में अचानक वृद्धि हुई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष लगातार गंगा के जलस्तर की निगरानी कर रहा है। सुबह और सांय देनों समय जलस्तर की समीक्षा की जा रही है। पटियाली, गंजडुंडवारा, कादरगंज इलाके के गंगा के तटवर्ती गांवों के ग्रामीण बाढ़ की आशंका को लेकर चिंतित हैं। कादरगंज के असलम खान ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में कच्चे बांधों में रिसाव हो सकता है। जिसके कारण कभी भी गंगा का कारण खेतों में घुसकर नुकसान कर सकता है। वहीं सोरों के हरिओम मिश्रा ने बताया कि उढ़ेर बांध पर सिंचाई विभाग ने मरम्मत का काम तो कराया है, लेकिन गंगा में पानी बढने से बांध में दरार आ सकती है। जिससे आस-पास के गांवों में बाढ़ के प्रकोप की संभावना है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण गंगा के बढ़ते जल स्तर पर निगाहें रखे हुए हैं।