{"_id":"18c1ba36a0b9f7fa8ac52c83c4254a63","slug":"the-thieves-cut-the-wire-hundred-village-supply-disruption-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने काटे तार, सौ गांव की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने काटे तार, सौ गांव की आपूर्ति ठप
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 09 Sep 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बिजली का बुरा हाल है। लगातार दो घंटे भी आपूर्ति नहीं मिल रही। इन्वर्टर भी धोखा दे रहे हैं। अवागढ़ क्षेत्र में मंगलवार रात चोरों ने कुसवा से पोंडरी के आधा किलोमीटर के दायरे में बिजली के तार काट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस और लोगों को आता देख चोर भाग गए। रात से ही कस्बा सहित 100 से ज्यादा गांव की आपूर्ति ठप रही जो बुधवार देर शाम सुचारु हो सकी। बिजली न मिलने से लोग बेहाल नजर आए। सुबह पानी को भी तरस गए।
कई दिन से उमस भरी गर्मी के साथ बिजली भी रुला रही है। लगातार दो घंटे भी बिजली नसीब नहीं हो रही है। रात के समय हो रही कई घंटे की कटौती से लोगों की नींद उड़ी हुई है। इन्वर्टर भी बंद पड़े हैं। इससे उद्योग धंधों पर भी असर पड़ रहा है।
दूसरी ओर, जलेसर से कस्बा अवागढ़ के लिए आ रही 132 केवीए लाइन के तार मंगलवार रात एक बजे चोरों ने गांव कुसवा से पोंडरी के बीच पोलों से काट लिए। इससे कस्बा के अलावा सहनौआ, पोंडरी, मोहनपुर, भूर गड्ढा, जिनावली, सिकरारी, टिकाथर, चुरथरा सहित सौ से ज्यादा गांव की बिजली ठप हो गई। सूचना पर पुलिस और कस्बा के लोग पहुंच गए। पुलिस को देख चोर तार छोड़कर भाग गए। यदि समय रहते पुलिस नहीं पहुंचती तो चोर और भी पोलों से तार काटकर ले जाने में सफल हो जाते। विद्युत अधिकारी व कर्मचारी सुबह मौके पर पहुंचे और लाइन को जोड़ने में लग गए। बुधवार शाम को आपूर्ति सुचारु हो सकी। मंगलवार रात से बिजली गुल रहने से जहां लोग गर्मी से परेशान रहे, वहीं उद्योग धंधे भी बंद रहे। सुबह लोग पानी को भी तरस गए।
विज्ञापन
कई दिन से बंद बिजलीघर का सीयूजी नंबर
अवागढ़। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि बिजलीघर का सीयूजी नंबर एक सप्ताह से बंद पड़ा है। जब भी फोन किया जाता है तो फोन लगता नहीं है। रात को भी कई बार फोन मिलाया गया, लेकिन मिला नहीं।
घटना से पहले तीन बार लगाई सप्लाई हुई बंद
132 केवीए स्टेशन से अवागढ़ बिजलीघर के एसएसओ नवीन तिवारी को कहा गया कि अवागढ़ की तीन बार सप्लाई चालू की गई है लेकिन बार-बार ठप हो रही है जैसे लग रहा है कहीं तार कटिंग हो रही है। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, लेकिन एसएसओ ने इसे अनसुना कर दिया और पुलिस को कोई सूचना नहीं दी, तभी बिजलीघर पर मोहल्ला रायान निवासी अंशू ठाकुर वहां पहुंचे, तब इसकी जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई। इस पर पुलिस और कस्बा के लोग मौके पर पहुंच गए और तार चोरी होने से बचा लिए।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
दो माह पूर्व भी चोर पोंडरी से लेकर कुसवा से आगे एक किलोमीटर तक तार चोरी कर ले गए थे। इससे 100 से ज्यादा गांव ी तीन दिन तक आपूर्ति बाधित रही थी। इस मामले में जेई दयाशंकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चोर तारों को काटकर अन्य शहरों में बेच देते हैं। शासन ने बिजली के तार चोरी करने वालों पर रासुका लगाने के निर्देश पुलिस को दिए हैं, लेकिन उसके बाद भी तार चोरी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। दूसरी ओर, एटा से अलीगंज तक डाले गए बिजली के तार चोर चोरी कर ले गए थे। जिसकी एक साल बाद अवर अभियंता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं कुछ महीनों पहले अलीगंज से जैथरा तक बिजली की केबल चोरी हुई थी।
अनपारा में किसी यूनिट के फेल होने से ऊपर से ही इतनी कटौती हो रही है। स्थानीय स्तर पर ऐसी कोई कटौती नहीं हो रही है। जल्द ही पर्याप्त आपूर्ति मिलने लगेगी।
-एके जैन, अधीक्षण अभियंता