{"_id":"d6c02fa338714975b30ea3a7fc56228f","slug":"the-team-competition-was-won-by-the-hockey-stadium-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम की टीम ने जीती हॉकी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम की टीम ने जीती हॉकी प्रतियोगिता
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 30 Aug 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला खेल कार्यालय द्वारा रविवार को हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यानचंद्र के जन्मदिन पर हॉकी प्रतियोगिता पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। इसमें 40 टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी वासिफ अली रहमानी ने किया। प्रतियोगिता स्टेडियम और आदर्श जनता इंटर कालेज घुटलई की टीमों के बीच हुई। इसमें स्टेडियम की हॉकी टीम विजेता घोषित की गई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्टेडियम बनाम राजकीय इंटर कालेज की टीमों के बीच हुआ, जिसमें स्टेडियम की टीम ने राजकीय इंटर कालेज की टीम को 05-04 गोल से हराकर हॉकी प्रतियोगिता जीत ली। स्टेडियम की ओर से सुमित ने दो, आशीष ने एक, अवनीश ने एक और गंगा ने एक गोल किया। जीआईसी की ओर से रोहित, अब्दुल हसन ने एक-एक और प्रकाश थापा ने दो गोल किए। प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण जिला फुटबाल संघ के जिला सचिव राजीव यादव ने किया। निर्णायक की भूमिका देवराज थापा पीटीआई व वासिफ अली रहमानी ने निभाई। इस मौके पर विनोद कुमार, मनीष दुबे, सेवाराम, सावंत सिंह, अभय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।