{"_id":"668a8347d2935407e801427c","slug":"the-sun-increased-the-sultry-heat-etah-news-c-163-1-sagr1017-119404-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: धूप ने बढ़ाई उमस भरी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: धूप ने बढ़ाई उमस भरी गर्मी
Sun, 07 Jul 2024 05:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
एटा। कई दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिल रही थी। रविवार को बरसात नहीं हुई। वहीं दोपहर में तेज धूप निकली तो उमस भरी गर्मी बढ़ गई। जिसने लोगों को परेशान कर दिया।
पिछले कई दिनों के बाद रविवार को सुबह से शाम तक बरसात नहीं हई। हालांकि शनिवार को रात में बारिश हुई थी और रविवार सुबह तक मौसम ठंडा रहा था, लेकिन धूप निकलने के बाद गर्मी व उमस बढ़ने लगी। इसके चलते लोगों को पसीने से तरबतर देखा गया। मौसम विभाग लगातार बारिश होने का पूर्वानुमान जारी कर रहा है। रविवार को भी जिले में भारी वर्षा का अलर्ट था, लेकिन पूर्वानुमान से हटकर धूप ने अपना असर दिखाया। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बारिश लगातार जारी है। पूर्वानुमान कभी-कभी सटीक नहीं बैठ पाता है। हालांकि बारिश पूरे सप्ताह होने के संकेत मिल रहे हैं। संवाद