फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The strike precarious health services

हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं

Fri, 02 Sep 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Fri, 02 Sep 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
The strike precarious health services
हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार का दिन हड़ताल के नाम रहा। हड़ताल के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान बैंक, पोस्ट आफिस, बीएसएनएल समेत तमाम सुविधाएं प्रभावित रहीं। इस मौके पर राष्ट्रीय यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपा। नर्सेज संघ की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं भी चरमराती नजर आईं।
विज्ञापन

आल इंडिया बैंक एंपलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने सिविल लाइंस स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदेश के सहायक सचिव जेपी गौड़ ने कहा कि श्रम सुधार के नाम पर कामगार श्रम विनाश को रोका जाए। राज्य समिति सदस्य नरेश दिवाकर और बलवीर सिंह ने कहा कि जन विरोधी बैंकिंग सुधारों को रोका जाए। हड़ताल में राष्ट्रीयकृत बैंकों के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने भाग लिया। हड़ताल में उमेश यादव, आरके गुप्ता, रामबाबू, सुधीर जैन, प्रतीक वार्ष्णेय, मान सिंह, विवेक कुमार, राजपाल, मान सिंह, बीआर सिंह, शिशुपाल, रामगोपाल, नितिन शर्मा, अमनदीप शामिल रहे। उधर, आल इंडिया पोस्टल इंपलाइज यूनियन के जिला सचिव हुब्बलाल और विनोद सोलंकी के नेतृत्व में कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस मौके पर कर्मचारियों 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया। इस मौके पर पीके दुबे, आरसी वर्मा मौजूद रहे। इसके साथ ही ट्रेड यूनियन की हड़ताल को जिला कांग्रेस कमेटी ने समर्थन दिया। इसके साथ ही शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन ने भी कार्य बहिष्कार किया। दवा प्रतिनिधियों ने ठंडी सड़क स्थित शिव मार्केट से रैली निकाली। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर संपन्न हुई। जहां दवा प्रतिनिधियों ने मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर शिव प्रताप सिंह, राजेश वर्मा, प्रशांत, राजेश पांडेय, मनोज राठौर समेत तमाम दवा प्रतिनिधि मौजूद रहे। बीएसएनएल एंपलाइज यूनियन ने भी केंद्रीय हड़ताल का समर्थन करते हुए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस मौके कामरेड केएस जैन, जयवीर सिंह ने मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकाल के लिए कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। इस मौके पर कोमल सिंह, पवन गौतम, भगीरथ शाक्य, दुर्जन सिंह, पुन्तूलाल मौजूद रहे। अलीगढ़ डिवीजन इंश्योरेंस इंपलाइज एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन


हड़ताल से हुआ करोड़ों का नुकसान
शुक्रवार को केंद्रीय कर्मचारियों की हड़ताल से कारोबार को करोड़ों का नुकसान हुआ। जिले की राष्ट्रीयकृत बैंकों की समस्त शाखाओं में काम न होने से करीब 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। इसके साथ ही पोस्ट आफिस में भी कार्य बहिष्कार के चलते बचत खाते और डाक सेवाएं ठप रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्सेज संघ ने किया सातवें वेतन आयोग का विरोध
शुक्रवार को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के विरोध में स्टाफ नर्स हड़ताल पर रहीं। राजकीय नर्सेज संघ के बैनर तले जिले की स्टाफ नर्स ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि आल इंडिया गर्वमेंट नर्सिंग फेडरेशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का विरोध किया गया है। इस मौके पर मीरा कुमारी बघेल, ईवलिन मैसी, मुन्नी देवी पांडेय मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed