फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The storm caused havoc, damage to the mango crop

आंधी ने मचाई तबाही, आम की फसल को हुआ नुकसान

Tue, 26 Apr 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The storm caused havoc, damage to the mango crop
कासगंज में सोमवार को आई तेज आंधी में अमांपुर क्षेत्र में गिरा आम का पेड़। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सोमवार की रात आई आंधी ने काफी तबाही मचाई दी। आम की फसल को आंधी से काफी नुकसान हुआ। खेतों में रखा भूसा एवं गेहूं की लाक भी उड़ गई। 200 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। मंगलवार को दोपहर के बाद आपूर्ति व्यवस्था बहाल हो सकी।
विज्ञापन

सोमवार की मध्य रात के बाद मौसम अचानक बदल गया। आंधी के चलते भूसा तेज हवा में उड़ गया। लोगों के छप्पर एवं टीन आदि उड़ गए। अभी पेड़ों पर आम काफी छोटा है। आंधी से आम टूट कर गिर पडे़, जिससे बागवानों को काफी क्षति का सामना करना पड़ा। बिजली की लाइनों पर पेड़ की डालियां टूटकर गिरने से नमेनी, बरबारा, गोयती, इस्माइलपुर, बिलराम, सालिगराम, महेवा, केंट, नदरई, मोहनपुरा, पिवारी, नगला पीपल, कांतौर, सलेमपुर, बिरामपुर, किनावा, बाहिदपुर, भरसोली, गढ़ी फीडरों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमारा गई। जिससे 150 से अधिक गांव में बिजली का संकट गहरा गया।
विज्ञापन

सहावर के ग्रामीण इलाकों में रात से ही बिजली आपूर्ति ठप मयासुर शहबाजपुर मंगदपुर ,नगला सामन्ती सहित आसपास के 20 गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अमापुर में बिजली के पोल व पेड गिरने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। कई कच्चे मकानों के छत, सोलर प्लेटे, लोहे के टीन शेड उड़ गये। घरों में लगे इन्वर्टर भी जबाव दे गए । जिससे लोगों को दैनिक उपयोग की जरूरतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के अधिकांश गांवों में आंधी आने से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। गांव फकौता, शेरपुर, नादर मई, बाछम ई लक्ष्मीपुर, सेबका, विगोरा, अलीपुर अभय पुरा आदि गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीर्थंनगरी के लक्ष्मी बाई पार्क में रखे ट्रांसफार्मर में खराबी आने से आधा दर्जन मोहल्लों की रात्रि विद्युत आपूर्ति गुल रही। वहीं ,आंधी के बाद पूरे कस्बे की आपूर्ति बाधित हो गई। रात 12 बजे के लगभग तेज आंधी के कारण शेष नगर की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई जो सुबह 3 बजे जाकर सुचारू हुई। गंजड़ुडवरा में आंधी से दुकानों के बाहर रखी टीनें उड़ गई। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों पर भी बिजली आपूर्ति पर आंधी का असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed