फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The staggering journey of the city on faltering systems

लड़खड़ाती व्यवस्थाओं पर शहर का डगमगाता सफर

Thu, 20 Jan 2022 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The staggering journey of the city on faltering systems
हाथीगेट चौराहे पर हाथों के इशारे से यातायात संचालित करता पुलिसकर्मी ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिला मुख्यालय होने के बावजूद शहर में यातायात के बेहतर संचालन के लिए मुकम्मल व्यवस्थाएं नहीं की गईं। सबसे बड़ी अव्यवस्था ट्रैफिक लाइट सिग्नल न होने से बनी हुई है। वहीं करीब दो साल पहले चौराहों पर बनाए गए ट्रैफिक प्लेटफॉर्म (बूथ) भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिनका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। लड़खड़ाती यातायात व्यवस्थाओं पर शहर का सफर डगमगाता हुआ चल रहा है।
विज्ञापन

यूं तो पहले शहर में यातायात संचालन के लिए सिग्नल का प्रस्ताव बनाया गया, लेकिन यह फाइलों में कैद रहा। ट्रैफिक संचालन आज भी हाथों से ही किया जा रहा है। बेतरतीब संचालन की वजह से लोग जाम से जूझ रहे हैं। 2018 में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने शहर की इस समस्या और जरूरत को देखते हुए अपनी निधि से 10 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया। लोक निर्माण विभाग को इसके लिए तकनीकी प्रस्ताव बनाने को पत्र भेजा, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य में अक्षमता जाहिर कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस महकमे को प्रस्ताव भेजा गया। यहां से कुछ दिन आंतरिक विचार-विमर्श के बाद इसके लिए नगर पालिका द्वारा प्रस्ताव बनाने पर सहमति बनी। पालिका ने प्रस्ताव तैयार कर बोर्ड बैठक में रखा, जिसे मंजूरी भी मिल गई, लेकिन ट्रैफिक लाइट सिग्नल को अन्य कार्यों से अधिक महत्वपूर्ण नहीं समझा गया। इससे अलग एक प्रस्ताव पुलिस महकमे ने भी तैयार किए। 2019 में तत्कालीन एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने शहर मुख्यालय के साथ ही जलेसर और अलीगंज तहसील मुख्यालय के लिए भी तिराहों-चौराहों पर ट्रैफिक लाइट सिग्नल लगवाने के लिए सर्वे कराया। प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया, जिस पर कोई जवाब ही नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed