फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The speed of flu is not stopping, people are facing problems

Etah News: नही रुक रही आई फ्लू की रफ्तार ,लोगों को हो रही परेशानी

Tue, 01 Aug 2023 10:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 01 Aug 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
The speed of flu is not stopping, people are facing problems
सकीट। क्षेत्र में आई फ्लू की रफ्तार रुकने का नाम नही ले रही है। लगातार बढ़ती रफ्तार से लोगों को चिंता सताने लगी है। हर परिवार में किसी न किसी को आई फ्लू की शिकायत है। सैकड़ों लोग इसकी चपेट में आ गए है। लोगों का कहना है अचानक आंखें लाल हो जाती हैं और दर्द होने लगता है। इससे आंखों में बहुत परेशानी होने लगती है। आई फ्लू से राहत दिलाने के लिए चिकित्सकों से लगातार उपचार करा रहे हैं। फिर भी इससे बहुत कम राहत मिल रही है। सीएचसी सकीट पर प्रति दिन ओपीडी में 200 से ज्यादा मरीज देखे जा रहे है जिसमें सबसे ज्यादा आई फ्लू के मरीज देखने को मिल रहे हैं। चिकित्साधिकारी डॉ गौरव यादव ने बताया कि इसकी रफ्तार लोगों की लापरवाही की बजह से कम नही हो रही है। जबकि टीम द्वारा लगातार दवा वितरित के साथ इसकी सावधानियों को लेकर जागरूक किया जा रहा है। ये एक संक्रमण रोग है जो एक दूसरे के संपर्क में आने से फैल रहा है। इसलिए इससे पीड़ित से दूरियां बनाए रखें। लेकिन लोग इस तरफ ध्यान नही दे रहे हैं इसी लिए इसकी रफ्तार कम नही हो रही है। उन्होंने बताया कि सीएचसी के साथ सभी पीएचसी पर दवा व आई ड्राप उपलब्ध है। अपना उपचार कराए तथा सावधानियां बनाये रखे जिससे सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed