फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The situation would be worse if the rains Bhuteshwar

बारिश हुई तो विकराल होंगे भूतेश्वर के हालात

Thu, 16 Jun 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Thu, 16 Jun 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
The situation would be worse if the rains Bhuteshwar
बारिश हुई तो विकराल होंगे भूतेश्वर के हालात - फोटो : अमर उजाला
बारिश के लिए संवेदनशील क्षेत्र भूतेश्वर में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से निपटने को अभी तक पालिका स्तर से कोई प्रयास नहीं हुआ है। नालियां सिल्ट से अटी हुई है। कुछ क्षेत्रों में जहां काफी दिनों पूर्व सिल्ट सफाई का कार्य शुरू हुआ वहां कर्मियों ने कार्य को अधूरा छोड़ दिया है। सिल्ट सड़कों पर निकली पड़ी हुई है। अगर बारिश हो गई, तो हालात बहुत ही खराब हो जाएंगे। 
विज्ञापन

क्षेत्र में शिशु मंदिर वाली गली एवं भूतेश्वर मोहल्ला क्षेत्र बारिश के दौरान जलभराव के लिए संवेदनशील क्षेत्र है। शहर का निचला क्षेत्र होने के कारण बारिश के दौरान कुछ देर में ही यहां कई फुट तक गहरा पानी भर जाता है। पानी निकासी के लिए व्यवस्था न होने के कारण कई घंटो तक पानी भरा रहता है। संवेदनशील क्षेत्र होने के बावजूद बारिश से निपटने को अभी तक पालिका प्रशासन गंभीर नहीं हुआ है। क्षेत्र में कई स्थानों पर पानी रुका हुआ है। सिल्ट नालियों में जमी हुई है। जमी हुई सिल्ट की सफाई के लिए स्थानीय बाशिंदे कई बार पालिका प्रशासन से कह चुके हैं लेकिन अभी तक बाशिंदों की मांग की सुनवाई नहीं हुई है। कुछ क्षेत्रों में सिल्ट सफाई का कार्य शुरू भी हुआ लेकिन यहां भी सफाई कर्मियों ने नाली की सिल्ट को सड़क पर डाल दिया। काफी दिन बीत जाने के बाद भी नहीं उठाई। यहीं पर पुलिया के ऊपर सुरक्षा के लिए लगे स्लैब को हटा दिया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।   क्षेत्र में बारिश के दौरान कई फुट तक जलभराव की स्थिति बनती है। जलभराव के कारण हादसे भी होते है। 
विज्ञापन


-इस बार क्षेत्र में सड़कों का निर्माण हुआ तो लगा कि जलभराव से मुक्ति मिलेगी लेकिन अभी तक सिल्ट सफाई का कार्य नहीं हुआ। जलभराव से मुक्ति की उम्मीदें दम तोड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा प्रसाद 

-पालिका बाशिंदों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देती। नालियों में गंदगी अटी रहने व सफाई न होने से दुर्गंध उठती है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है लेकिन शिकायतों के बावजूद पालिका लापरवाह बनी हुई है। रमेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed