फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The second day continued to encompass Rajykarmion

राज्यकर्मियों का दूसरे दिन भी धरना जारी

Thu, 11 Aug 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 11 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
The second day continued to encompass Rajykarmion
राज्यकर्मियों का दूसरे दिन भी धरना जारी - फोटो : अमर उजाला
शासन की सहमति के बाद भी शासनादेश जारी नहीं होने से आक्रोशित राज्य कर्मचारियों का धरना गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान संघर्ष समिति ने दफ्तरों में कामकाज नहीं होने दिया। इससे जहां दफ्तर में आए लोग भटकते रहे। वहीं इसका सबसे ज्यादा असर अस्पतालों में दिखा। हालांकि इमरजेंसी सेवा चलने के कारण गंभीर बीमारों को लेकर आए तीमारदारों को ज्यादा भटकना नहीं पड़ा।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर कर्मचारियों का गुरुवार को भी दोपहर तक धरना चला। सुबह आठ से बारह बजे तक आपातकालीन चिकित्सा सेवा, पोस्टमार्टम को छोड़कर समस्त चिकित्सा सेवाओं का बहिष्कार रहा। परिषद के विभिन्न घटकों के पदाधिकारियों की संघर्ष समितियों का गठन करके अन्य कार्यालयों को बंद कराने का जिम्मा सौंपा गया। जिसका नेतृत्व रघुवीर सिंह यादव, जेएस दिनकर एवं घनेंद्र सिंह यादव ने किया। नलकूप कालोनी कार्यालय बंद कराते हुए नेताओं ने ऐलान किया कि तीसरे दिन समस्त कार्यालयों में पूर्ण हड़ताल रहेगी। इसी तरह यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन ने डीआईओएस कार्यालय में दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया। इसमें बीएसए कार्यालय एवं डायट के लोग शामिल हुए। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि मनमानी पर उतारू सरकार कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही है। पूर्व अध्यक्ष वीके पांडेय ने कहा कि संगठन अब शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर वीरेश कुमार, नर सिंह चौहान, अनूप दुबे, अनूप चंदेल, रनवीर सिंह यादव, नईम अहमद, प्रमोद राठौर, धर्मेंद्र यादव एवं डायट के बलराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed