फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The scorched monk did not get treatment, was found moaning in the drain

झुलसे साधु को नहीं मिला उपचार, नाली में कराहता मिला

Mon, 27 Jun 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The scorched monk did not get treatment, was found moaning in the drain
मेडिकल कॉलेज की नाली के पानी में लेटा हुआ झुलसा साधु। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। आग से झुलसे एक साधु को मेडिकल कॉलेज में इलाज नहीं मिला। सोमवार को वह नाली के पानी में कराहता हुआ मिला। उसका आरोप है कि अस्पताल में भर्ती करने के बाद उपचार नहीं दिया गया। गार्डों ने धक्का मारकर बाहर निकाल दिया। शरीर की जलन से परेशान वह नाली में बह रहे पानी में लेट गया।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव गौशलपुरा निवासी 55 वर्षीय रामजी लाल (साधु) ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की शाम खाना बनाते समय झुलस गया था। इसके बाद रात में ही जैथरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। वहां से शुक्रवार सुबह मेडिकल कॉलेज एटा के लिए रेफर कर दिया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया। आरोप है कि सर्जिकल वार्ड में तैनात चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को शरीर में जलन होने की बात बताई, लेकिन कोई दवा नहीं दी गई।
विज्ञापन

अधिक जलन होने पर पानी से नहा लिया। इस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने वार्ड से निकाल दिया। शनिवार शाम गेट पर तैनात गार्डों ने डंडे भी मारे और धक्का देकर बाहर कर दिया। तबसे वह उपचार के लिए भटकता रहा। सोमवार को शरीर में जलन अधिक होने पर मजबूरी में मेडिकल परिसर में ही बर्न वार्ड के सामने बह रही नाली में लेट गया ताकि जलन शांत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed