{"_id":"62910b7729d729250458b314","slug":"the-scavengers-surrounded-the-development-building-for-the-demands-etah-news-agr534883214","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मियों ने मांगों को लेकर किया विकास भवन का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मियों ने मांगों को लेकर किया विकास भवन का घेराव
विज्ञापन
विकास भवन पर प्रदर्शन करते सफाईकर्मी ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार दोपहर में अपनी मांगों को लेकर विकास भवन का घेराव किया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद सफाईकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर जिला पंचायती राज अधिकारी को सात सूत्री मांगपत्र सौंपा।
अलीगंज मार्ग स्थित विकास भवन सभागार में सफाई कर्मचारी दोपहर करीब एक बजे पहुंचकर एकत्रित हुए। इसके बाद उन्होंने विकास भवन का घेराव किया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि डीपीआरओ ने आदेश जारी किया है कि सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत पर ही रुकना है। जिसे वापस लिया जाए। वहीं सफाई कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर पंचायत सहायक के पास रहता है जिसे वापस लिया जाए। जिले में जितने भी सफाई कर्मचारी ऑफिस पर लगा दिए गए हैं उन्हें ग्राम पंचायत में भेजा जाए।
कर्मचारियों का वेतन पांच तारीख तक दिलाया जाए। गोशाला पर लगे सफाई कर्मचारियों को उनकी ग्राम पंचायत में भेजा जाए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी को सात सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए चेतावनी जारी कर कहा कि अगर मांगों का सात दिन के अंदर निस्तारण नहीं होता है तो सभी कर्मचारी धरने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष अमित कुमार यादव, जिला महामंत्री जबर सिंह गौतम, रवि कुमार, जावेद आलम, अरूण कुमार, धीरज कुमार, शीलेंद्र कुमार, टिंकू, ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।