फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The protest will continue until the TET requirement is abolished.

Etah News: टीईटी की अनिवार्यता खत्म न होने तक चलेगा आंदोलन

Thu, 25 Dec 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 25 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The protest will continue until the TET requirement is abolished.
शहीद पार्क में टीईटी को लेकर समीक्षा बैठक करते शिक्षक संघ के पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
एटा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बृहस्पतिवार को शहीद पार्क में आयोजित हुई। टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने के लिए अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने 11 नवंबर को जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन की समीक्षा की। संगठन की अग्रिम रणनीतियों पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार फौजी ने कहा कि जब तक टीईटी की अनिवार्यता समाप्त नहीं हो जाती, तब तक संगठन अपना आंदोलन जारी रखेगा। जिलामंत्री वीरपाल सिंह जाटव ने कहा कि इसके लिए प्रत्येक शिक्षक को हर समय आंदोलन के लिए तैयार रहना पड़ेगा। संयुक्त मंत्री ओमवीर राजपूत ने कहा कि जिले में अभी भी चयन वेतनमान ऑनलाइन लगाने की शासनादेश के अनुसार कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह दिनकर ने कहा कि वर्ष 2026 में सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों की पत्रावलियां शीघ्र तैयार कराई जाएं। उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह लालू ने कहा कि संगठन की मासिक बैठक प्रत्येक माह की 25 तारीख को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर होनी चाहिए जिस पर सभी ने सहमति व्यक्त की। इस दौरान सतेंद्र यादव, राहुल राजपूत, विजय कुमार शर्मा, निश्चल कुमार जैन, अखिलेश प्रताप सिंह लोधी, ओमकार लोधी, राघवेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed