{"_id":"60d873b08ebc3e32a7166ad5","slug":"the-procession-s-car-rammed-into-a-parked-truck-teacher-killed-five-injured-etah-news-agr497478193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात की कार खड़े ट्रक में घुसी, शिक्षक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात की कार खड़े ट्रक में घुसी, शिक्षक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र स्थित गांव भांवरपुर के पास खड़े ट्रक में बारात की स्कॉर्पियो कार घुस गई। इस हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। जबकि परिवार के ही पांच लोग घायल हो गए। घायलों में से चार को जिला अस्पताल से रेफर किया गया है।
जिला फिरोजाबाद थाना जसराना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर निवासी शिक्षक अनिल कुमार यादव (42) की हादसे में मौत हुई है। उनके परिवार के अरुण कुमार, रघुराज सिंह, सिपाही लाल, मोनू और जसवीर सिंह निवासी रजकोट थाना रिजोर घायल हुए हैं। सिपाही लाल को छोड़ अन्य सभी को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। परिजनों ने बताया कि मृतक अनिल की पत्नी रजनी की गांव कोयना थाना बागवाला में ननिहाल है। उसके ममेरे भाई पवन कुमार की बारात 26 जून को पटियाली जिला कासगंज गई थी।
इसी बारात में अनिल व अन्य लोग शामिल होकर रात में लौट रहे थे। तभी स्कार्पियो चालक की झपकी लग गई और हादसा हो गया। अनिल की आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय काजीपुर में शिक्षक थे। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि खड़े ट्रक में स्कार्पियो घुस जाने से हादसा हुआ। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र स्थित गांव पुठिया के पास शनिवार देर शाम कार की टक्कर लगने से बाइक सवार रिंकू (23) पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी नगला बरी थाना निधौली कलां गंभीर रूप से घायल हो गया। कस्बा पिलुआ स्थित एक निजी चिकित्सक को दिखाया, जिसने अलीगढ़ ले जाने की सलाह दी। परिजन अलीगढ़ ले जा रहे थे, रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद