फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The presentation of cultural programs

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दी प्रस्तुति

Sat, 14 Nov 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 14 Nov 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
 The presentation of cultural programs
शनिवार को  बाल दिवस के अवसर पर शहर के स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं के लिए कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अरुणा नगर स्थित रामबाल भारती इंटर कालेज में बल दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हेें याद किया। विद्यार्थियों ने रगारंग कार्यक्रमों में एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में निदेशक डा. राम निवासी यादव, डीएस यादव, रामसेवक, सुखवीर सिंह, प्रांजुल कुलश्रेष्ठ, संजीव कुलश्रेष्ठ, प्रेमलता यादव, निर्मला, साधना शर्मा, रवेंद्र पाल सिंह, राजकुमार, प्रमोद कुमार, अमिता कुमारी, शालिनी जादौन, आश्कारा, अल्ताफ अहमद, उमेश यादव विक्रम ङ्क्षसह समेत अनेक स्टूडेंटस मौजूद रहे। किदवई के विश्व भारती पब्लिक स्कूल में सामान्य ज्ञान, लेख, कला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विकास सक्सेना द्वारा किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रीनू वार्ष्णेय ने बताया कि लेख प्रतियोगिता में रुबीना, वैष्णवी, नबीहा खान, अनस अहमद, उरूज खान, नेहा, फबीहा व इमला प्रथम स्थान पर रहे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग से मोहम्मद अयान व जूनियर वर्ग से तमस गुप्ता प्रथम स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग से अंशिका यादव व जूनियर वर्ग से अदिति राठौर ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं कला प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग से युगांत व जूनियर वर्ग से अदिति प्रथम स्थान पर रहीं। इस मौके पर हेमलता वाष्र्णेय, अमरीन, मंतशा सहित आदि शिक्षकाएं मौजूद थीं। डॉ. लोकमन दास स्कूल में भी बाल दिवस को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने कार्यक्रम आयोजित कर चाचा नेहरू को याद किया गया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अशोक पचौरी ने जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उद्दनपुर रामनगर स्थित श्री लंकुश सिंह रामबेटी शिक्षा निकेतन विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य कैलाश लोधी द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य दीपक लोधी, संचालक सुशील लोधी, राजीव यादव, राहुल शर्मा, भंवरपाल सिंह, संजय, मनोज, मुनेंद्र, रबी, विजय सौरभ, बृजेश आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed