फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The police team indecency, stones

पुलिस टीम से अभद्रता, पथराव

Sun, 17 Jan 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 17 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
The police team indecency, stones
सिढ़पुरा क्षेत्र के कसबा सरावल में निर्माणधीन मकान पर लेंटर डालने का विरोध काफी तूल पकड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ अभद्रता की गई। पुलिस ने जब बल प्रयोग किया लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव होते ही क्षेत्र का बाजार बंद हो गया। बाद में थाने से और फोर्स और पीएसी मौके पर पहुंची। पुलिस फोर्स को देख हमलावर भाग गए। पुलिस ने उनकी तलाश में घरों में दबिश दी लेकिन कोई नहीं मिला। विवाद दो समुदायों के बीच होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। स्थिति पर नियंत्रण करते हुए पुलिस बाजार में गश्त करती रही।
विज्ञापन

कसबा में मनोज गुप्ता अपने मकान का लेंटर डलवा रहे थे। निर्माण कार्य का पड़ोस में रहने वाले प्यारे मियां ने विरोध किया। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। मनोज गुप्ता ने निर्माण कार्य में बाधा डालने की सूचना पुलिस को दी। पहले उप निरीक्षक जितेंद्र तेवतिया पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। विरोध करने वाले लोग पुलिस पर भी हावी हो गए। प्यारे मियां के पक्ष के कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करते हुए अभद्रता कर दी। पुलिस पार्टी पर पथराव भी किया गया। विरोध होने पर पुलिस पार्टी वापस थाने पर आ गई। बाद में इंस्पेक्टर ओमप्रकाश पुलिस और पीएसी के साथ सरावल पहुंच गए। पुलिस ने बल प्रयोग करके विरोध कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस पर हमला करने वालों की तलाश में घरों में तलाशी ली गई। लेकिन हमलावर घरों से फरार हो गए। पुलिस काफी देर तक पुलिस कसबा के बाजार गश्त करती रही। इस दौरान बाजार पहले ही बंद हो गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed