{"_id":"616ec5902dbb8c37f5044047","slug":"the-police-could-not-get-anything-spewed-even-after-keeping-them-in-custody-etah-news-agr511927496","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरासत में रखने के बाद भी कुछ नहीं उगलवा पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरासत में रखने के बाद भी कुछ नहीं उगलवा पाई पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना राजा का रामपुर क्षेत्र स्थित शिव मंदिर के पुजारी फक्कड़ बाबा उर्फ अनिल शर्मा द्वारा गोली मारकर 14 अक्तूबर को आत्महत्या कर ली थी। बाबा ने सुसाइड नोट में करू सिंह कनेसर और एक अज्ञात महिला का जिक्र किया था। पुलिस ने 15 अक्तूबर को करू सिंह रामनगर से पकड़ लिया। पांच दिनों तक चली लंबी पूछताछ के बाद भी करू सिंह से पुलिस कुछ भी नहीं उगलवा पाई है।
जिला व शहर शाहजहांपुर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी अनिल शर्मा उर्फ फक्कड़ बाबा ने मौत से पहले दो पन्नो का सुसाइड नोट छोड़ा था। जिसमें जिला कासगंज थाना पटियाली क्षेत्र के गांव कनेसर निवासी करू सिंह और एक अन्य महिला का जिक्र किया गया। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर करू सिंह को अगले ही दिन पकड़ लिया। इसके अगले ही दिन तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक नरेेश सिंह चौहान को हटाकर पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया। हालांकि पुलिस टीमें पांच दिनों तक लगातार पूछताछ करती रहीं लेकिन करू सिंह का मुंह नहीं खुलवा सकी।
सीओ अलीगंज राघवेंद्र सिंह ने बताया कि करू सिंह को पकड़ लिया गया था। सुसाइड नोट में नाम का जिक्र किया गया है। पांच दिन से लगातार पूछताछ की जा रही है अब तक उसने कुछ भी नहीं उगला है। सुसाइड नोट में महिला का जिक्र किया गया था, लेकिन महिला कौन थी अब तक की जांच में स्पष्ट नहीं हो सका है।