फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The plan includes a vision of home Tirthnagri

स्वदेश दर्शन योजना में तीर्थनगरी भी शामिल

Wed, 25 Nov 2015 07:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 25 Nov 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
 The plan includes a vision of home Tirthnagri
केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत तीर्थों का समग्र विकास करने की सूची में तीर्थनगरी को शामिल किया गया है। स्वदेश दर्शन योजना में यूपी को 12 सर्किट में विभाजित किया गया है। इसमें तीर्थनगरी रामायण सर्किट में रखी गई है।
विज्ञापन


राज्य मंत्री मानपाल सिंह ने तीर्थनगरी में किये जाने वाले विकास प्रस्तावों की सूची प्रदेश सरकार से अनुमोदित कराकर केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय भेजी। प्रदेश सरकार की संस्तुति पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा के निर्देश पर  तीर्थनगरी में पर्यटन विकास की संभावनाएं तलाशने बुधवार को भारत सरकार के टूरिज्म विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर वाक्सुलभ तीर्थनगरी पहुंचे। यहां तीर्थनगरी के ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों का मुआयना कर उन्होंने विकास के संभावित कार्यों पर मंथन कर राज्यमंत्री मानपाल सिंह, एडीएम बीएम मिश्र, पालिका अध्यक्ष अर्चना पप्पू यादव, तीर्थनगरी के विद्धान डा. राधाकृष्ण दीक्षित से विस्तृत विचार विमर्श किया।
विज्ञापन


हरिपदी परिक्रमा मार्ग, तुलसी स्मारक, बूढ़ी गंगा मार्ग, वराह मंदिर, सीतारामजी मंदिर, बटुकनाथ मंदिर के मुआयने के दौरान ईवाई कंसल्टेंट दिल्ली के इंजीनियर ईशान ने रामायण सर्किट के निर्माण के संभावित स्थलों का मैप और प्रोजेक्ट तैयार किया। परिवहन राज्यमंत्री ने कहा कि तीर्थ नगरी में विकास कार्य कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। असिस्टेंट डायरेक्टर ने बताया कि वे ऐतिहासिक तीर्थस्थली में विकास की संभावनाओं का खाका तैयार कर पर्यटन मंत्री को रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके बाद ही बजट स्वीकृत होगा। इस दौरान शैलेश यादव, सुधीर यादव, डा. सुरेंद्र अग्रवाल, उमेश पाठक, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के अधिकारी, लोकनिर्माण विभाग के इंजीनियर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने दिया मांग पत्र
सोरों (ब्यूरो)। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के असिस्टेंट डायरेक्टर से भाजपा नेता श्रीकांत तिवारी के नेतृत्व में भाजपाईयों ने मुलाकात कर पर्यटन विकास संबंधी मांग पत्र सौंपा। पर्यटन नगरी घोषित करने, बूढ़ी गंगा की खुदाई सफाई करने, हरि की पौड़ी का सुंदरीकरण कराने व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित ऐतिहासिक स्थलों का विकास करने की मांगें शामिल हैं। इस अवसर पर रामेश्वरदयाल महेरे, मनोज भारद्वाज, हरीशंकर महेरे, शिव वैंदेल, आदित्य काकोरिया आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed