{"_id":"fd63e94c048b655f63b18a1dc4b294e0","slug":"the-performance-of-state-employees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Tue, 28 Apr 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के तत्वावधान में राज्य कर्मचारियों ने मंगलवार को एडीएम प्रशासन को अपनी 14 सूत्रीय मांगों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन से पहले दर्जनों राज्य कर्मचारी सुबह सीएमओ कार्यालय पर एकत्रित हुए। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचे।
मांगों को लेकर बीते एक सप्ताह से राज्य कर्मचारी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अपने-अपने कार्यालयों पर गेट मीटिंग का आयोजन कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन लालमणि मिश्र को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष शिम्मी शुक्ला ने कहा कि बीते कई सालों से राज्य कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है, जबकि इसके लिए संघ द्वारा कई बार ज्ञापन भी दिए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि 14 सूत्रीय मांगों में वेतन संबंधी, पेंशन नीति, पदोन्नति, रिक्तियां, केंद्रीय कर्मचारियों के समकक्ष सुविधाएं आदि मांगें प्रमुख हैं। इस मौके पर संरक्षक नाथूराम वर्मा, मंत्री पारथ सिंह यादव, प्रमोद कुलश्रेष्ठ, सतीशचंद्र, प्रेमपाल, कमल सिंह, राजीव श्रीवास्तव, पूरन, अशोक, एसएस कुशवाह, अशोक कुमार आदि मौजूद थे।