फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The only one train , also dirt

एकमात्र ट्रेन, उसमें भी गंदगी

Tue, 24 Feb 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Tue, 24 Feb 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
The only one train , also dirt
स्वच्छता अभियान के बाद भी न तो स्टेशन और न ही एकमात्र चलने वाली ट्रेन में अभी तक इसका असर दिखाई दिया है। कोच में गंदगी का आलम नजर आया। वहीं एक ट्रेन होने से गंतव्य को जाने के लिए लोगों में मारामारी मचती है। यहां के लोग लंबे अरसे से दूसरी ट्रेन व रेलवे लाइन का विस्तार की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक उनका सपना पूरा नहीं हुआ है। आगामी आने वाले रेल बजट में लोगों को उम्मीद जाग रही है कि शायद इस बार एटा वालों की मुराद पूरी हो जाए।
विज्ञापन




बता दें कि दो अक्तूबर को पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान की शुरूआत की थी। इस दौरान जगह-जगह अभियान चलाकर साफ सफाई हुई और लोगों ने इसके लिए संकल्प भी लिया, लेकिन उसके बाद भी कहीं इसका असर नहीं दिख रहा है। रेलवे स्टेशन और न ही ट्रेन में यह सफाई नजर आ रही है। मंगलवार की शाम चार बजे के लगभग जब ट्रेन स्टेशन पहुंची तो ट्रेन का जायजा लेने पर सफाई व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आई। कोच के अंदर भी जगह-जगह गंदगी नजर आई, वहीं टायलेट में भी गंदगी के अलावा पान की पीक, गुटखा आदि पड़ा हुआ दिखा। एक-दो यात्रियों से पूछा गया कि यह गंदगी कैसे है तो जवाब था हमें क्या पता। हमने क्या इसका ठेका ले रखा है। लोग को स्वयं जागरुक होना चाहिए वह गंदगी न करें। इसी प्रकार स्टेशन परिसर में भी गंदगी दिखी। दूसरी ओर एक ही ट्रेन होने के चलते उक्त मार्ग पर पड़ने वाले गांवों के लोगों की इसमें खासी भीड़ नजर आती है।
विज्ञापन



 

युवा शक्ति संगठन ने चलाया पोस्टकार्ड अभियान
जिले में रेल विस्तार की मांग जोर पकड़ रही है। विभिन्न सामाजिक संगठन एक होकर सड़कों पर उतर रहे हैं। वहीं रेल विस्तार व बाईपास की मांग को लेकर अनिश्तिकालीन धरना शुरू करने के लिए पालिकाध्यक्ष ने दिल्ली प्रशासन से अनुमति मांगी है। उन्होंने एक पत्र भेजा है। बता दें कि पूर्व में अनुमति न मिलने के कारण यह धरना दो दिन बाद खत्म हो गया था। पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने बताया कि यदि इस बजट सत्र में केंद्र सरकार ने एटा की रेल विस्तार की मांग को ठुकराया तो जिले की 50 से अधिक संस्थाओं के सहयोग से जंतर-मंतर पर धरना शुरू किया जाएगा। यह धरना तब तक चलता रहेगा जब तक केंद्र सरकार द्वारा मांगें स्वीकार नहीं की जाएंगी। धरने को लेकर जल्द ही एक बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें रणनीति तय होगी। इसके अलावा अखिल भारतीय युवा शक्ति संगठन द्वारा रेल विस्तार को लेकर लक्ष्मीबाई कालेज के सामने पोस्ट कार्ड अभियान चलाया गया। इसमें प्रधानमंत्री के नाम रेल विस्तार की मन की बात सैकड़ों लोगों ने लिखकर भेजी। संगठन के प्रवक्ता राजेश माथुर ने कहा कि यह पोस्ट कार्ड अभियान बजट आने तक चलाया जाएगा। इस मौके पर क्षत्रिय महासभा के युवा जिलाध्यक्ष सुनील सोलंकी, शकील खां, मनोज पचौरी, हैदर अली, सुल्तान, सोनू यादव, हिमांशु अस्थाना आदि लोग मौजूद थे। वहीं वैश्य बारहसैनी सभा द्वारा एटा रेलवे विस्तार को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। यह जानकारी सभा के अध्यक्ष गोरी शंकर वार्ष्णेय ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed