फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   the monk shot dead

साधु की गोली मारकर हत्या

Thu, 26 Feb 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Thu, 26 Feb 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार रात बरामदे में सो रहे साधु कश्मीर सिंह (65) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी मौके पर पहुंची साधु की बहन का मंगलसूत्र भी तोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पर लोग व पुलिस पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन




जिला मैनपुरी थाना औंछा के गांव मधुपुरी निवासी साधु कश्मीर सिंह कुछ महीनों से जीजा सूबेदार सिंह निवासी गांव भांवरपुर रिजोर के पास रह रहे थे। मंगलवार को सूबेदार के बेटे ओमकार की बारात नवीगंज जिला कन्नौज गई थी। घर पर केवल महिलाएं ही थीं। आरोप है कि रात करीब डेढ़ बजे छह-सात लोग आ धमके और कश्मीर सिंह पर अवैध असलाह से फायर कर दिए, जिसमें एक गोली उनकी कनपटी, दूसरी गोली पेट में लगने से मौके पर ही मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर पहुंची बहन बीना शव देख बेहोश हो गईं। आरोपी बीना का मंगलसूत्र भी लेकर भाग गए। घटना की जानकारी लगते ही बाराती सुबह घर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि पुलिस की लापरवाही के चलते कश्मीर सिंह की हत्या हुई है। अगर पुलिस पहले ही आरोपियों को पकड़ लेती, तो शायद यह घटना नहीं होती। खबर लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। बताते हैं कि आरोपियों से साधु की पुरानी रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन



 
बताते चलें कि तीन जनवरी को कश्मीर सिंह नाती वीरेश के साथ भांवरपुर रिजोर में बहनोई से मिलने आ रहे थे। गांव मधुपुरी निवासी आरोपियों ने रास्ते में घेरकर कश्मीर सिंह को गोली मार दी थी। जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया था। पूरे कागज न होने के कारण आगरा से एटा भेज दिया था। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed