फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The mind tells the youth dance

नृत्य से युवाओं ने मन मोहा

Fri, 18 Dec 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 18 Dec 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
 The mind tells the youth dance
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल ने नगला पट्टी स्टेडियम में लोकगीत एवं लोकनृत्य आदि कार्यक्रम आयोजित किये। इनमें प्रस्तुति देकर युवाओं ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य शोभा नायक ने कहा कि युवाओं में काफी क्षमताएं हैं। बस जरूरत उनमें निखार की है। इसके लिए समय-समय पर आयोजन बेहद जरूरी है। इस कार्यक्रम में उन्होंने लोकगीत एवं लोकनृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। जिला युवा कल्याण अधिकारी मदन मोहन तिवारी ने बताया कि युवाओं के विकास को समय-समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाता है। जिससे युवाओं का विकास हो सके। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 13 से 35 वर्ष तक के लोगों ने हिस्सा लिया। 80 प्रतिभागी इसमें शामिल हुए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा। इससे पूर्व अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रमोद यादव, रवेंद्र कुमार, रामवीर सिंह, प्रेमप्रकाश शर्मा, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed