{"_id":"ffaf4cc93d1b8471503c9478d1b4793d","slug":"the-killing-young-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के घरवालों ने की युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के घरवालों ने की युवक की हत्या
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Mon, 09 Feb 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज में युवती के परिवारीजनों ने सोमवार को युवक की लाठी-डंडों से पीटकर और चाकू से वार कर हत्या कर दी। इस मामले में युवती के माता-पिता और दो अन्य लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना मारहरा क्षेत्र के ग्राम मोहनी निवासी बबलू (20) का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है, जबकि बबलू ड्राइवरी करता था। एक वर्ष पूर्व दोनों ने घर से भाग कर शादी करने की तैयारी की। मगर युवती के परिवारीजनों ने उन्हें अलीगढ़ से बरामद कर लिया। रविवार की शाम युवती ने बबलू को अपने घर बुलाया। बबलू रात में उसके घर पहुंच गया। दोनों एक कमरे में थे। युवती के परिवारीजनों ने बबलू को घर में देख लिया तो दोनों को बंद कर दिया। बाद में सुबह के समय बबलू को लाठी-डंडों से जमकर पीटा और चाकू से भी वार किए। इससे उसकी मौत हो गई। उसने मारपीट के दौरान अपने भाई वीरपाल को मोबाइल से फोन कर उसे बचाने की गुहार भी की थी। मगर जब तक उसके परिवार वाले आते उसकी मौत हो चुकी थी। बबलू के भाई ने पुलिस को मामले की सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बबलू के शव को बरामद कर लिया।
उधर, युवती के परिवारीजनों ने इधर-उधर बिखरे खून को साफ करने के प्रयास किए, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। युवती के पिता व अन्य लोग घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने मां को हिरासत में ले लिया है। मृतक के भाई वीरपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने हरिजन एक्ट व हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने किया मौका मुआयना
बबलू की हत्या की सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक राधे मोहन भारद्वाज, सीओ एके सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने युवती की मां से पूछताछ भी की। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते बबलू हत्या की गई है। शीघ्र ही हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।