फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The hottest day of the season... embers rained from the sky

Etah News: सीजन का सबसे गर्म दिन...आसमान से बरसे अंगारे

Tue, 19 May 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 19 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
The hottest day of the season... embers rained from the sky
मंगलवार को गर्मी से पेरशान लोग पालिका की ओर से लागए प्याऊ पर पानी पीते हुए। संवाद
एटा। गर्मी चरम पर पहुंच रही है। मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। दिन का तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि अब तक का सबसे ज्यादा तापमान रहा। दिन में आसमान से अंगारे से बरसते हुए प्रतीत हुए। लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। इसका असर जनजीवन पर देखने को मिला। बाजार से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। बचाव इंतजाम के साथ लोग बाहर निकले। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं हैं। ऐसे में प्रशासन ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक घरों से बिना जरूरी कार्य नहीं निकलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन




सुबह आठ बजे के बाद ही सूरज की तपिश लोगों को बेचैन करने लगती है और 11 बजे के बाद लू के तेज थपेड़े चलने लगते हैं। दोपहर तक सड़कों और गलियों का हॉल यह रहता है कि प्रमुख बाजार, बस स्टैंड से जुड़ा मार्ग व सार्वजनिक स्थान लगभग सुनसान दिखाई देने लगते हैं। बस स्टैंड पर यात्री गर्मी से बेहाल दिखे। बसों के इंतजार में यात्री इधर-उधर छांव में खड़े होकर खुद को बचाते दिखे। दोपहर में बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखा। कपड़ा व्यापारी कल्लू जैन और कॉस्मेटिक स्टोर संचालक अमित वर्मा ने बताया कि शाम को ही लोग खरीदारी के लिए बाहर निकल रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही गन्ने का रस, नींबू पानी, शरबत, लस्सी और आइसक्रीम की मांग में भी तेजी आई है। चौराहों पर ठंडे पेय पदार्थों के स्टॉल पर भीड़ जुट रही है। तापमान में निरंतर वृद्धि ने दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा व ई-रिक्शा चालकों, ठेला संचालकों और खेतों में काम करने वाले किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दोपहर के समय गर्म हवाओं के कारण इन वर्गों को काम करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन






वाटर कूलर दे रहे गर्म पानी



बस स्टैंड, किदवई नगर, गांधी मार्केट पर लगे वाटर कूलरों में पानी तो आ रहा है, लेकिन बेहद गर्म रहता है। दोपहर में खौलता हुआ पानी निकलता है। बस स्टैंड पर सबसे खराब स्थिति है। यहां के हैंडपंप में भी स्वच्छ जल नहीं आता। लोगों को मजबूरन खरीदकर पानी पीना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन






राहत के आसार नहीं, तापमान और बढ़ेगा



मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। नौतपा के दौरान तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है और लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। जरूरी होने पर ही घर से निकलें और सिर व चेहरा ढककर ही बाहर जाएं। यदि किसी व्यक्ति में डायरिया के लक्षण नजर आएं तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। भीषण गर्मी के बीच लोग राहत की तलाश में ठंडी चीजों का सहारा ले रहे हैं लेकिन मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से निजात मिलना मुश्किल है।





लू से बचाव की एडवाइजरी जारी



जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने सावधानी बरतने की अपील की है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लू से बचाव को लेकर विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार व्यक्तियों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। एडवाइजरी में पर्याप्त पानी पीने, ओआरएस व तरल पदार्थों का सेवन करने, हल्के सूती कपड़े पहनने और खुले स्थानों पर लंबे समय तक काम करने से बचने की अपील की गई है। किसी व्यक्ति में चक्कर आना, तेज बुखार, अत्यधिक पसीना, उल्टी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई है।










गर्मी को देखते हुए जुलाई-अगस्त में जनगणना कराने की अपील



एटा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मई और जून में होने वाली जनगणना को जुलाई और अगस्त माह में कराने की अपील की है। जिला मंत्री वीरपाल सिंह जाटव ने आयुक्त जनगणना,शासन, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को संबोधित पत्र बीएसए दिनेश कुमार को भेजा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में अत्यधिक गर्मी का प्रकोप चल रहा है जिससे आम जन-जीवन के साथ सरकारी कार्यों में लगे कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जनगणना कार्य को जुलाई-अगस्त 2026 में सम्पन्न कराई जाए।

मंगलवार को गर्मी से पेरशान लोग पालिका की ओर से लागए प्याऊ पर पानी पीते हुए। संवाद

मंगलवार को गर्मी से पेरशान लोग पालिका की ओर से लागए प्याऊ पर पानी पीते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed