फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The head husband threatened the consolidation accountant, tore the map

चकबंदी लेखपाल को प्रधान पति ने दी धमकी, नक्शा फाड़ा

Tue, 07 Jun 2022 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
The head husband threatened the consolidation accountant, tore the map
एटा। निधौलीकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गहराना में सरकारी जमीन पर कब्जे की जांच को पहुंचे चकबंदी लेखपाल से प्रधान पति ने अभद्रता कर दी। प्रधान पति के साथ आए लोगों ने सरकारी नक्शा फाड़ दिया। चकबंदी लेखपाल शशिकांत ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव गहराना में ग्राम समाज की भूमि पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। जहां तहसील से राजस्व लेखपाल व चकबंदी लेखपाल की टीम बनाई गई। सोमवार को वह जांच के लिए मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधान पति रमेश अपने भाई व अन्य दस व्यक्तियों के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता की गई। मौके पर मौजूद राजस्व लेखपाल ओमवीर व जितेंद्र सिंह ने बचाया। कहा कि टीम के सदस्य मौके पर नहीं होते तो आरोपी जान से मार देते। इस दौरान दबंगों ने उनके अभिलेख भी फाड़ दिए। निधौकलां थानाध्यक्ष वेगराम ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed