Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The groom chewed the brother-in-law's wife's finger with Rasgulla, did not bid farewell to the bride

Etah News: रसगुल्ले के साथ दूल्हे ने चबाई साले की पत्नी की उंगली, नहीं की दुल्हन विदा

Wed, 05 Jul 2023 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 05 Jul 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
The groom chewed the brother-in-law's wife's finger with Rasgulla, did not bid farewell to the bride
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव जागपुरा में शादी की रस्में पूरी होने के बाद महिलाएं दूल्हे को खाना खिला रहीं थीं। इसी दौरान साले की पत्नी ने रसगुल्ला खिलाया और मजाक कर दिया। दूल्हे ने रसगुल्ले के साथ उसकी उंगली चबा ली। इसको लेकर दोनों पक्षों में बात बिगड़ गई। लड़की वालों ने दुल्हन की विदा नहीं की। एक सप्ताह से तमाम पंचायतों के बावजूद कोई हल नहीं निकला है।
विज्ञापन

थाना मलावन क्षेत्र के गांव दुनइया निवासी दुष्यंत गांव जागपुरा में 27 जून को बरात लेकर गया था। यहां पर सोनपाल की पुत्री श्यामा के साथ शादी की सारी रस्में पूरी हो गईं। 28 जून की सुबह जब विदाई का समय आया तो दूल्हे को खाना खिलाने के दौरान मजाक का दौर भी शुरू हो गया। इसी दौरान चचेरे साले आकाश की पत्नी प्रियंका दूल्हे को रसगुल्ला खिला रहीं थीं। मजाक-मजाक में ही साले की पत्नी की उंगली मुंह में जाने से चब गई। यहां से ही दोनों पक्षों में बात बिगड़ गई। दुल्हन पक्ष ने विरोध जताया और लड़की को विदा करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

दूल्हे के भाई सूरजभान के ससुर जगमोहन सिंह निवासी सहादत नगर ने बताया कि छोटी सी बात को लेकर दुल्हन को नहीं भेजा जा रहा है। अब दुल्हन के पिता पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। इसके बाद फैसले की बात कही जा रही है। बुधवार को दोनों पक्ष थाने पर गए थे, लेकिन पंचायत में सहमति नहीं बनी है। शादी के बाद से कई बार पंचायतें हो चुकी हैं, हर बार बात बिगड़ जाती है। वहीं दुल्हन के ताऊ भूमिराज उर्फ भगत जी का कहना है कि लड़का पक्ष वालों की गलती है। पंचायत का दो दिन का समय दिया गया है। थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि दोनों पक्ष आए थे। समझौता करने की बात कही गई। दो दिन में आने की बात कहकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed