फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The girl cheated the young man by blackmailing him on the internet app

युवती ने इंटरनेट एप पर ब्लैकमेल कर युवक को ठगा

Sun, 03 Oct 2021 05:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
The girl cheated the young man by blackmailing him on the internet app
एटा। इंटरनेट एप के माध्यम से युवती ने बिहार के युवक को अपने जाल में फंसाया और ब्लैकमेल कर ठगी का शिकार बना लिया। बिहार का युवक एटा में रहकर एक रोड प्रोजेक्ट के कार्य में लगा है। अभिषेक ओझा निवासी शहर व जिला गोपालगंज बिहार हाल निवासी गांव आसपुर ने शनिवार को थाना मलावन में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

अभिषेक का कहना है कि वह एक इंटरनेट एप का प्रयोग करता है। इस एप के माध्यम से एक युवती से बात होने लगी। उसने अपना नाम पूजा बताया। इसके बाद युवती ने अपना व्हाइट्सएप नंबर दिया। इस पर वीडियो कॉल और मैसेज से बात होने लगी। वीडियो कॉल करते समय युवती ने स्क्रीन शॉट ले लिए।
विज्ञापन

युवक का आरोप है कि स्क्रीन शॉट के माध्यम से पूजा नाम की युवती ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। धमकी दी कि खाते में रकम नहीं डाली तो वीडियो नेट पर अपलोड कर देगी। युवती ने अपने खाते में दो बार में 41 हजार रुपये डलवा लिए। इसके बाद भी अलग-अलग नंबरों से कॉल करके परेशान किया जाने लगा। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर छह सितंबर को एसएसपी को शिकायती प्रार्थनापत्र दिया। उनके आदेश पर मुकदमा दर्ज कि गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं साइबर एक्सपर्ट
प्रभारी साइबर सेल अरविंद सिवाल का कहना है कि किसी भी अंजान नंबर पर कोई भी व्यक्तिगत या महत्वपूर्ण जानकारी न दे। गूगलपे, फोनपे, पेटीएम आदि पर आने वाली ओटीपी को शेयर न करें। अगर ठगी का शिकार हो जाते हैं तो तुरंत 155260 अथवा 112 पर कॉल कर जानकारी मुहैया कराएं। ताकि ठगी के मामलों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed