{"_id":"579646a54f1c1b2d6421e399","slug":"the-full-respect-for-political-vaishyas-shout","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक स्वाभिमान के लिए वैश्यों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक स्वाभिमान के लिए वैश्यों ने भरी हुंकार
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
राजनीतिक स्वाभिमान के लिए वैश्यों ने भरी हुंकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीतिक स्वाभिमान के लिए सोमवार को वैश्य समाज ने हुंकार भरी। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की वैश्य राजनीतिक स्वाभिमान अधिकार रथयात्रा का शहर में जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वैश्य बंधुओं से एकजुटता की अपील की।
दोपहर को रथयात्रा का जीटी रोड मंडी समिति पर स्वागत किया गया। रथयात्रा मंडी समिति से शुरू होकर अलीगंज तिराहा, तहसील, कैलाश मंदिर, वली मोहम्मद चौराहा, हाथी गेट, जीटी रोड, गांधी मार्केट, कचहरी, जीटी रोड, घंटाघर, महावीर पार्क होती हुई ठंडी सड़क स्थित गेस्ट हाउस पर संपन्न हुई। गेस्ट हाउस में आयोजित जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज एकजुट होकर आने वाले चुनावों में अपनी ताकत का अहसास कराए। प्रदेश में 403 सीटों में से 116 सीटों पर वैश्य समाज के प्रत्याशी उतारे जाएंगे। भारतीय राजनीति में वैश्य समाज की भागीदारी नगण्य है। वैश्यों को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। इस मौके पर शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन, विधायक सादाबाद देवेंद्र अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष मैनपुरी साधना गुप्ता, राजेश वार्ष्णेय, प्रधान महासचिव रवी प्रकाश अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, डा. अशोक अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। रथयात्रा के साथ आए अतिथियों का राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद गुप्ता और जिला महामंत्री राजेश गुप्ता, देवेंद्र वार्ष्णेय ने स्वागत किया। कार्यक्रम में विनीत प्रकाश गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता, राजेश गुप्ता, अनुज जैन, राजेश गुप्ता, राजकुमार भरत, प्रदीप महाजन, दिनेश वार्ष्णेय, प्रदीप गुप्ता, एससी जैन, डेविड जैन, कैलाश जैन, प्रमोद जैन, सुनील बांदा, अजय गुप्ता, अतुल महाजन समेत तमाम वैश्य बंधु मौजूद रहे।