{"_id":"da65cd2a8bbe8bf15ca48562f3613148","slug":"the-fourth-phase-of-the-campaign-ends-the-vote-tomorrow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे चरण का प्रचार थमा, मतदान कल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे चरण का प्रचार थमा, मतदान कल
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 27 Oct 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार मंगलवार शाम को थम गया। अंतिम दिन प्रत्याशियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी।
अंतिम चरण में गंजडुंडवारा विकास क्षेत्र में चुनाव होगा। जिला पंचायत के तीन और क्षेत्र पंचायत के 92 वार्ड इस विकास क्षेत्र में हैं। प्रत्याशियों ने अपने संपर्क के दौरान जिन मतदाताओं को अपना बनाया है वो दूसरे पाले में न खिसक जाएं इसकी चिंता भी रही। प्रत्याशियों ने वोटों पर नजर रखना शुरू कर दिया है।
इसके लिए अपने खास लोगों केा जिम्मेदारी सौंपी है। उनको यह स्पष्ट कह दिया गया है कि यदि अन्य कोई प्रत्याशी या उनका समर्थक संपर्क करे तो इसकी जानकारी दे दी जाए, जिससे फिर से उस मतदाता से संपर्क साधा जा सके।
आज रवाना होंगी 194 पोलिंग पार्टियां
पंचायत चुनाव के 29 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को प्रचार थमा। बुधवार को 194 पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर परिवहन विभाग ने वाहनों के अधिग्रहण की कार्रवाई भी शुरू कर दी। चुनाव के लिए मतपत्रों को अलग अलग रंग में तैयार कराया गया है। जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीले रंग का मतपत्र रहेगा।