{"_id":"58ee51221966576c341df50d027f4366","slug":"the-first-phase-of-panchayat-elections-were-fiercely-violence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के पहले चरण में जमकर हुई हिंसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के पहले चरण में जमकर हुई हिंसा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 28 Nov 2015 06:03 PM IST
विज्ञापन
जिले में ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान में शुक्रवार को जमकर उपद्रव हुआ और प्रशासन के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दावे फेल दिखाई दिए। अलीगंज ब्लाक के नगला जैथ में बूथ के समीप रहने वाले 65 वर्षीय ओमकार सिंह की विरोधी प्रत्याशी के समर्थकों ने पिटाई दी विरोध पर समर्थकों ने फायरिंग कर दी। मारपीट और फायरिंग के दौरान ओमकार सिंह की मौत हो गई। बिथरा-रायपुर मतदान केंद्रों पर प्रत्याशी समर्थकों के बीच कई राउंड फायरिंग से मतदान केंद्र पर सन्नाटा रहा। पहरा मतदान केंद्र में घुसकर उपद्रवी 460 बैलेट पेपर लूट ले गए। इसके चलते दो घंटे मतदान नहीं हुआ।
झकरई में हथियारबंद समर्थकों ने मतदान केंद्र पर कब्जा करने का प्रयास किया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ते हुए प्रत्याशी को हिरासत में ले लिया। वहीं जैथरा ब्लाक के लीलाधर गांव के मतदान केंद्र पर मारपीट में दो एजेंट घायल हो गए। पिंजरी गांव में मतदान केंद्र के दोनोें बूथ पर कब्जा कर वोट नहीं डालने दिए तो ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
नगला बिजू, खिरिया नगरसर, नगला सुनरख मे प्रत्याशी के समर्थकों ने फायरिंग कर मतदान नहीं होने ेदिया। सूचना पर डीएम, एसएसपी ने हिंसा ग्रस्त मतदान केंद्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और उपद्रवियों पर सख्ती से निपटने के आदेश दिए। डीएम निधि केसरवानी ने नगला जैथ निवासी ओमकार की मौत मारपीट के दौरान हार्ट अटैक से होने की कहकर पीएम के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।