{"_id":"9e4f003e3f4b6a60edd5d671c8163272","slug":"the-first-day-of-enrollment-in-1195-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 1195 नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 1195 नामांकन
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक अलीगंज- जैथरा में नामांकन पत्रों की जांच की गई तो गुरुवार को दूसरे चरण के लिए ब्लॉक सकीट और शीतलपुर में नामांकन शुरू हो गए। वहीं तीसरे चरण के लिए ब्लॉक जलेसर-अवागढ़ में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई। दूसरे चरण में नामांकन के पहले दिन सकीट-शीतलपुर में एक हजार से अधिक नामांकन हुए। इसके चलते दोनो ब्लाक परिसर के बाहर प्रत्याशी और उनके समर्थकों की भीड़ दिखाई दी।
उम्मीदवारों के साथ आए समर्थकों के वजह से विकास खंड कार्यालयों के आसपास दिनभर भीड़ जुटी रही। अव्यवस्थाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने बैरीकेडिंग कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। नामांकन कार्यालय में उम्मीदवारों के साथ उनके प्रस्तावकों को अंदर जाने की इजाजत दी गई। प्रत्याशियों की अधिक संख्या होने के कारण दोनों विकास खंड कार्यालयों में देर शाम तक नामांकन की प्रक्रिया चलती रही।
सकीट के आरओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि दूसरे चरण के लिए पहले दिन 92 ग्राम प्रधान पद पर 501 और 1120 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 30 नामांकन हुए। शीतलपुर के आरओ विनोद शंकर तिवारी ने बताया कि नामांकन के पहले दिन ग्राम प्रधान पद के लिए 534 और ग्राम पंचायत सदस्य पद लिए 130 नामांकन हुए।