फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The fasting people asked for blessings after offering Namaz in Iftar

Etah News: इफ्तार में नमाज पढ़कर रोजेदारों ने मांगी दुआ

Sun, 09 Apr 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 09 Apr 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
The fasting people asked for blessings after offering Namaz in Iftar
निधौली कलां। डॉ. जाकिर हुसैन इस्लामिया इंटर कॉलेज परिसर में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों रोजेदार शामिल हुए। नमाज पढ़कर उन्होंने दुआएं मांगीं।आरबी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. जाकिर हुसैन ने यह आयोजन इमाम मौलाना मंसूर आलम की देखरेख में कराया। सैकड़ों रोजेदारों ने एकसाथ बैठकर खजूर और जम-जम के पानी से रोजा इफ्तार किया। बाद में पकौड़े, जलेबी, समोसे, मिठाई, फल आदि का लुत्फ उठाया। पूर्व विधायक अमित गौरव यादव टीटू ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम भाईचारे से देश में खुशहाली और समृद्धि है। इस तरह के त्योहार हम सभी को मिलकर रहने का अवसर देते हैं।
विज्ञापन

इमाम ने रमजान की खासियत और रोजा इफ्तार कराए जाने के बारे में बताया। कहा कि रोजेदार को इफ्तार कराने वाले को अल्लाह बहुत पुण्य देता है। बताया कि पूरे रमजान में नगर स्थित जामा नूरी मस्जिद व छोटी मस्जिद में तीन कुरान पूरी कर ली जाएंगी। मस्जिदों में काफी संख्या में लोग नमाज व तरावीह अदा कर रहे हैं। डॉ. जावेद अनवर वारसी, हाजी रिजवान परवेज फारूक, डॉ. रिहान फारुख, डॉ. आरिफ वारसी हकीम, सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबेरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, पूर्व विधायक जलेसर रणजीत सुमन, पूर्व जिपंस शशांक यादव सीटू, निवर्तमान चेयरमैन देवलाल लोधी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed