{"_id":"61eff948eb76de182953898a","slug":"the-farmer-was-slammed-to-death-by-the-bull-etah-news-agr5223176147","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को सांड़ ने पटक कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान को सांड़ ने पटक कर मार डाला
विज्ञापन
मृतक रामशंकर फाइल फोटो ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। थाना सकीट क्षेत्र में मंगलवार तड़के शौच के लिए खतों की ओर जाते समय किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया और पटक कर मार डाला। चीख-पुकार मचाने पर ग्रामीण घरों से निकले और लाठियों से सांड़ को दौड़ाया, तब तक किसान की मौत हो चुकी थी।
गांव कमलापुर मई निवासी रामशंकर (40) पर सोमवार सुबह करीब पांच बजे सांड़ ने गांव में ही हमला कर दिया। उसके भाई रघुवीर सिंह ने बताया कि रामशंकर सुबह शौच के लिए खेतों की ओर जा रहे थे तभी सांड़ ने हमला कर दिया। आवाज सुनकर हम व गांव के अन्य लोग लाठियां लेकर पहुंचे तब सांड़ को भगाया, लेकिन तब तक रामशंकर की मौत हो चुकी थी। बताया कि सांड़ पहले भी कई ग्रामीणों पर हमला कर चुका है। इसकी शिकायत भी की, लेकिन अब तक सांड़ को नहीं पकड़ा गया।
मृतक के मौसेरे भाई संजू सिंह ने बताया कि सांड़ लोगों को दूर से देखने के बाद मारने के लिए दौड़ लगता देता है। जिसके चलते ग्रामीण काफी भयभीत हैं। मैं खुद सांड़ के हमले में जख्मी हो चुका हूं। संजू ने बताया कि सांड़ ने रामशंकर को कई बार पटका था, इसकी वजह से सिर में गंभीर चोटें आई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक गजराज सिंह ने बताया कि सांड़ के हमले से किसान की मौत मंगलवार तड़के हुई है। भाई ने थाना आकर घटना की जानकारी दी और पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा था। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।