{"_id":"b91c6e1e6826f8deb575fd32d23e6cc1","slug":"the-death-of-the-young-man-came-under-the-truck-put-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत, जाम लगाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत, जाम लगाया
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 03 Jan 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे शिवसिंह पुर तिराहे पर तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर युवक की मृत्यु हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गंजडुंडवारा-सहावर रोड पर शव रख जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने लोगों को समझा कर दो घंटे बाद जाम खुलवा दिया। घटना की रिपोर्ट मृतक के बेटे ने दर्ज कराई है।
कोतवाली नगर के मोहल्ला अशोक नगर शिवसिंहपुर निवासी छोटेलाल (42) पुत्र विजेंद्र रविवार सुबह सब्जी लेेकर घर लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे शिवसिंह पुर तिराहे पर पहुंचे, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर पहुंचे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। एकत्रित लोगों में घटना के बाद आक्रोश फैल गया। चालक की गिरफ्तारी तथा मुआवजा की मांग करते हुए लोगों ने सहावर-गंजडुंडवारा मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी पाकर नगर पुलिस मौके पर पहुंची। जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित लोग नहीं माने। करीब दो घंटे तक जाम लगाए रहे। बाद में पहुंचे एसडीएम सदर सुनील कुमार , सीओ सिटी अजीजुल हक ने चालक की गिरफ्तारी, उचित मुआवजा का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने कुछ देर बाद ही क्लीनर को पकड़ लिया, जबकि चालक भागने में सफल रहा। घटना की रिपोर्ट मृतक के बेटे सुनील ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
सीओ से हुई कहासुनी
एटा। सड़क पर शव रख हंगामा कर रहे लोगों के बीच पोस्टमार्टम के लिए शव उठाने पहुंची पुलिस को आक्रोश का सामना करना पड़ा। शव उठाने पर स्थानीय लोगों से सीओ सिटी से तीखी झड़प हो गई। मामला बढ़ता देख मौके पर मौजूद कुछ वरिष्ठ लोगों ने मामला शांत कराते हुए शव को उठवाया।
विज्ञापन
अनियंत्रित टेंपो पलटा, तीन घायल
एटा। अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। टेपों सवार दंपति सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सकीट के गांव लोकसपुर निवासी जगदीश टेपों से पत्नी शीतला, बेटे सौरभ के साथ रविवार दोपहर शहर लेकर आ रहा था। दोपहर करीब दो बजे गांव मनसुखपुर के पास टेपों पलट गया। तीनों लोग घायल हो गए।