फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The dead body of the farmer who came on the date was found in the drain

तारीख पर आए किसान का शव नाले में मिला

Sun, 19 Dec 2021 06:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the farmer who came on the date was found in the drain
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में शिवसिंहपुर स्थित नाले में एक किसान का शव रविवार सुबह मिला। वह शनिवार को तारीख करने कचहरी आया था। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। नगला भोजी निवासी दाताराम ने पोस्टमार्टम हाउस पर रविवार को बताया उसके चाचा ओमपाल (50) डेढ़ साल पहले हुई मारपीट के मुकदमे की तारीख करने कचहरी आए थे।
विज्ञापन

देरशाम तक घर न पहुंचने पर शिवसिंहपुर निवासी साढ़ू विनोद से जानकारी की। बताया कि उनके घर भी नहीं पहुंचे हैं। जबकि ओमपाल के फोन पर कॉल रिसीव नहीं हुई। रविवार सुबह नाले के पास एक शव पड़े होने की जानकारी मिली। देखने गए तो पता चला कि वह ओमपाल का है। कोतवाली नगर प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि युवक का शव नाले में पड़े होने की सूचना पर उसे मोर्चरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। परिजनों द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed