फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The crowd gathered to celebrate Janmashtami Mathura

जन्माष्टमी मनाने को मथुरा जाने को उमड़ रही भीड़

Thu, 03 Sep 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 03 Sep 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
The crowd gathered to celebrate Janmashtami Mathura
मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी मनाने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। साथ ही राजस्थान में जाहरवीर बाबा के दर्शन के लिए भी श्रद्धालु रवाना होने लगे हैं, जिससे मथुरा जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई है। इधर रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेन की व्यवस्था नहीं की है, जिससे यात्रियों की दिक्कतें काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर्व पांच सितंबर को मनाया जाएगा। मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म स्थल सहित अन्य मंदिरों में धूमधाम के साथ यह पर्व मनाया जाता है। इस पर्व में शामिल होने के लिए भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इधर इन्ही दिनों में राजस्थान के गूंगा मैड़ी में जाहरवीर बाबा की जात करने के लिए भी भक्तों मे उत्साह देखा जा रहा है। इसके चलते अचानक यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई है। मथुरा की ओर जाने वाली ट्रेनें गुरुवार को खचाखच भरकर रवाना हुई। टिकट घर पर लंबी कतारें लगी रही। ट्रेन में जगह न मिल पाने पर तमाम यात्री लटक कर यात्रा करते देखे गए। रेलवे ने यात्रियों के दबाव के बाद भी अतिरिक्त ट्रेन की व्यवस्था इस मार्ग पर नहीं की है। परिवहन विभाग की सेवाएं भी मथुरा मार्ग की ओर काफी कम है। ऐसे में यात्रियों का दबाव रेलमार्ग पर ही अधिक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed