फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   'The confluence of truth and lies does not last long'

‘सच और झूठ का संगम ज्यादा देर तक नहीं रहता’

Fri, 03 Dec 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
'The confluence of truth and lies does not last long'
‘सच और झूठ का संगम ज्यादा देर तक नहीं रहता’
विज्ञापन

एटा। बाल अपराध संरक्षण समिति के तहत शहर के वरिष्ठ कवि व साहित्यकार राजेश कुमार व्याकुल के बेटे विशाल सक्सेना ने प्रथम पुण्यतिथि पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया।

डॉ. पीएस चौधरी आलम ने कहा कि सच और झूठ का संगम ज्यादा देर तक नहीं रहता, बेवफाई का आलम ज्यादा देर तक नहीं रहता। कवि डॉ. विजय राघव ने पढ़ा- नफरतों का किसने घोला है जहर, हादसों से दरबदर सारा शहर। नगर के राजेश जैन, राकेश शम्स, बलराम सरस, डॉ. सुधीर पालीवाल नयन, महेश मंजुल, संजीव सरगम, शिवम राजपूत, अभय अनभिज्ञ आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए काव्यपाठ किया। ऊर्जा सक्सेना ने अपने दादा की पुस्तक अक्षर अक्षर बोध से कविता पढ़कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता कवि डॉ. राकेश मधुकर ने की। संचालन कवि राजकुमार भरत ने किया। संयोजक विशाल सक्सेना ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान शिवराम यादव, अशोक यादव, विनोद सक्सेना, सिपाही लाल यादव, देवेन्द्र तिवारी, संदीप यादव, अनु रायजादा, सोनम सक्सेना, उत्कर्ष सक्सेना, गोपाल, गोविंद, मोना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed