{"_id":"d2426dd778f3d51b5db1e9f685c34a71","slug":"the-commissioner-of-the-women-s-hospital-inspection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुक्त ने महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुक्त ने महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 27 Aug 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
आयुक्त चन्द्रकांत ने बिड़ला महिला चिकित्सालय, तहसील कासगंज और नगर पालिका सोरों का निरीक्षण किया। बिड़ला महिला चिकित्सालय में ओपीडी, औषधि कक्ष, दवाओं की उपलब्धता, वितरण, महिला वार्ड, प्रसव कक्ष, पैथोलोजी और रजिस्टरों को चेक किया। आशा वर्कर्स को डिलिवरी कराने पर समय से मानदेय न मिलने और कार्ड पर अंकन न होने पर एमओआईसी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
आयुक्त ने बिड़ला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को दिए जाने वाले भोजन का मेन्यू, जननी सुरक्षा योजना के चेक वितरण की जानकारी ली। इसके बाद तहसील कासगंज में अभिलेखागार, खतौनी, तहसीलदार न्यायालय कक्ष, संग्रह अनुभाग, नजारत सभी अनुभागों को देखा। तहसील दिवस रजिस्टर, शिकायतों का निस्तारण, कृषि दुर्घटना बीमा योजना, आम आदमी बीमा योजनाओं के वसूली प्रगति के बारे में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि तहसील परिसर में अभिलेखागारों में अग्निशमन यंत्रों को सक्रिय रखा जाए। आयुक्त फिर नगर पालिका परिषद सोरों के निरीक्षण करने गए तो वहां ग्रांट रजिस्टर, लंबित प्रकरण, नगर में कराए जा रहे कार्यों, हाउसटैक्स, वाटर टैक्स वसूली, नजूल संपत्ति रजिस्टर, शिकायतों का निस्तारण, बैठक और अन्य सभी रजिस्टरों के अभिलेखों का निरीक्षण किया। इस मौके पर डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एडीएम बीएम मिश्र, सीडीओ लल्लन प्रसाद वर्मा, सीएमओ, एसडीएम कासगंज, तहसीलदार व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे