{"_id":"821ee187a242bf57b9f5beb1c3d3915c","slug":"the-colorful-presentation-of-the-annual-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में बच्चों दी रंगारंग प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में बच्चों दी रंगारंग प्रस्तुति
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 21 Nov 2015 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर रोड स्थित अवागढ़ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों ने बच्चों की हौसलाअफजाई को तालियां बजाई। सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया।
एपीएसएस स्कूल में शुक्रवार की शाम को वार्षिकोत्सव आयोजित किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। विद्यार्थियों ने पंजाबी और देश भक्ति धुनों पर डांस का महफिल में रंग जाम दिया। इसके साथ ही नाट्य मंचन के माध्यम से विज्ञान के फायदे, साइबर क्राइम की अच्छाईयों और घातक बुराइयों को बताया। समारोह में मुंबई से शिरकत करने के लिए टीवी कलाकार निष्कर्ष दीक्षित ने प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। मुख्य अतिथि केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया ने सेवानिवृत्त शिक्षक केजी शर्मा और वीरपाल सिंह को प्रतीक चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य बनाने में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए शिक्षक विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देकर देश और समाज के उत्थान के लिए काम करें। वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता नेे कहा कि अभिभावक बच्चों को शिक्षित करने के साथ संस्कार भी दें। तभी देश का विकास संभव हो पाएगा। रंगारंग कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को स्कूल प्रबंधक संजीव वार्ष्णेय ने पुरस्कृत किया। सजल वार्ष्णेय, नवनीत चौहान, डा. आशुतोष, बंटी वार्ष्णेय, पीटीआई अंशुमन, जौली वार्ष्णेय, पंकज यादव, सुनीता गर्ग समेत अनेक अभिभावक कार्यक्रम में मौजूद रहे।