{"_id":"61bf310d556b420cfa1649ee","slug":"the-cleaners-returned-to-work-on-the-third-day-etah-news-agr518357723","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन सफाईकर्मी लौटे काम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन सफाईकर्मी लौटे काम पर
विज्ञापन
नगर पालिका में सफाईकर्मियों को समझाते संगठन के पदाधिकारी ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। नगर पालिका के सफाईकर्मियों की हड़ताल रविवार को तीसरे दिन खत्म हो गई। ईओ के आश्वासन के बाद सभी कर्मचारी काम पर लौट आए। सोमवार से सुबह व शाम दोनों शिफ्ट में साफ-सफाई का काम किया जाएगा। नगर पालिका परिषद के स्थायी सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने का विरोध जताते हुए 17 दिसंबर से हड़ताल शुरू की थी। रविवार को हड़ताल का तीसरा दिन था। दो दिन तक शहर में कूड़ा न उठने व साफ-सफाई न होने की वजह से लोगों को गंदगी से जूझ़ना पड़ा।
ऐसे में रविवार को अधिकारियों ने उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। दोपहर करीब एक बजे नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय ने सफाई कर्मचारियों से कहा कि अगले सप्ताह तक गर्म व ठंडी वर्दी के साथ दो महीने के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। जिसके बाद सभी सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म की। वहीं रविवार को दूसरी शिफ्ट में सेवा प्रदाता सफाई कर्मचारियों ने कुछ जगहों पर साफ-सफाई की।
दोपहर तक लगे रहे कूड़े के ढेर
नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल होने की वजह से रविवार को तीसरे दिन भी दोपहर तक कूड़े के ढेर लगे रहे। शहर के गांधी मार्केट स्थित प्रिंटिंस गर्ल्स इंटर कॉलेज के सामने, ठंडी सड़क, आगरा रोड आदि स्थानों पर कूड़े के ढेर देखे गए।