{"_id":"caa2d4871654a61c390189149540ac27","slug":"the-city-will-become-the-new-powerhouse-of-33-11-kv-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बनेगा 33\/11 केवी का नया बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बनेगा 33/11 केवी का नया बिजलीघर
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Sun, 26 Apr 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। शहर में 33/11 केबी का नया बिजलीघर स्वीकृत
विज्ञापन
हो गया है जो ठंडी सड़क पर स्थापित होगा। चार करोड़ रुपये की लागत से बनने
वाला सब स्टेशन एक साल में तैयार हो जाएगा। इसके बनने के बाद लोगों को
बिजली कटौती की समस्या से निजात मिलेगी।
बिजली विभाग के अधिकारी जहां बेहतर सेवा देने का दावा कर रहे हैं, वहीं लोग बिजली कटौती की समस्या का सामना कर रहे हैं। गर्मी में लोड अधिक पड़ने के चलते जगह-जगह फाल्ट और तार टूटने की समस्या सामने आ रही है। वहीं ट्रांसफार्मर भी फुंक रहे हैं। ऐसे में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों का भी बुरा हाल है। शहर में बिजली की समस्या से लोगों को निजात दिलाए जाने के लिए शासन ने शहर में एक और 33/11 केबी का नया बिजलघर स्वीकृत किया है। यह ठंडी सड़क पर स्थापित होगा।
इसके बनने के बाद लोगों को काफी लाभ मिलेगा और बिजली कटौती की समस्या से भी निजात मिलेगी। अभी तक दूर-दूर बने सबस्टेशन से लाइन आने के चलते तार टूटने की समस्या बनी रहती है, वहीं फाल्ट भी होते हैं, लेकिन इसके बनने के बाद लाइन छोटी हो जाएंगी और फाल्ट भी कम होंगे।
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता शहरी राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि ठंडी सड़क पर यह नया बिजलीघर बनेगा, जिस पर करीब चार करोड़ रुपये की लागत आएगी। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। इसके बनने के बाद लोगों को बिजली कटौती की समस्या से निजात मिलेगी।