फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The children's presentation at the children's dance evening enthralled everyone.

Etah News: बाल नृत्य संध्या में बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन

Fri, 02 Feb 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 02 Feb 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
The children's presentation at the children's dance evening enthralled everyone.
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में बृहस्पतिवार की शाम बाल नृत्य संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में बालक, बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोहा।
विज्ञापन

विधायक सदर की धर्मपत्नी प्रेमलता वर्मा, डॉ. प्रिया, डॉ. शैलेंद्र राजपूत व जितेंद्र राजपूत ने दीप प्रज्वलित किया। पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय, एडीजीसी रविशंकर वार्ष्णेय ने फीता काटकर शुभारंभ किया। सबसे पहले बालिकाओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद बालक बालिकाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। सभी अतिथियों का संयोजक राहुल वर्मा ने शॉल पहनाकर स्वागत सम्मान किया। प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पंडाल में दर्शक व बच्चों के अभिभावक भारी संख्या में मौजूद रहे। मेधाव्रत शास्त्री, ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र राजपूत, भाजपा नेता विक्रांत माधोरिया, शिव प्रधान, सर्वेश सभासद, कायम सिंह राजपूत, ज्ञान सिंह वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed