फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The children made a bang

बच्चों ने मचाया धमाल

Sat, 21 Nov 2015 05:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 21 Nov 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद कुंवर देवेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि नगर के प्राकृतिक वातावरण में स्थापित शेमफोर्ड स्कूल बच्चों को नई दिशा दे रहा है। बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कृति, एकता, तकनीकी शिक्षा का पाठ जो विद्यालय में पढ़ाया जा रहा है वह निश्चित ही सराहनीय है और विद्यालयों को चाहिए कि वह भी इस विद्यालय से प्रेरणा लेकर अपने यहां भी यह व्यवस्था बनाए।
विज्ञापन


श्री यादव नगर के शेमफोर्ड स्कूल क े वार्षिकोत्सव समारोह में बोल रहे थे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि श्री यादव व विद्यालय के डायरेक्टर वैभव अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। वार्षिकोत्सव की थीम बेटी बचाओ थी। बेटी बचाने को लेकर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में जब बच्चों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम आयोजित किया। जब लोगों को नाटक के माध्यम से बेटी विहीन संसार की कल्पना कराई तो पंडाल में मौजूद अभिभावक व अतिथियों की आंखे सजल हो गई। बेटी को समाज में बराबरी का अधिकार देने व उसको जन्म से बचाने क ा सामूहिक रूप से सभी ने संकल्प लिया। बच्चों ने छोटी सी आशा, पापा की परी हूं में गाने पर सामूहिक नृत्य भी प्रस्तुत किया। बेटी बचाओं के अलावा समाजिक मुद्दे, देश की एकता, अखंडता, संस्कृति पर आधारित नुक्कड़ नाटक व गीत भी बच्चों ने प्रस्तुत किए। नन्हे, मुन्ने बच्चों की एक के बाद एक मनमोहक प्रस्तुति ने अतिथियों को अपलक कार्यक्रम को निहारने को मजबूर कर दिया। सभी अतिथियों व बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव के बाद सभी बच्चों को अतिथियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान कोतवाली प्रभारी पदम सिंह, अखिलेश अग्रवाल, सतीश चन्द्र गुप्ता, विकास अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed