फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The chanting of Mother Brahmacharini, the bells in the temples, the drums

मां ब्रह्मचारिणी के गूंजे जयघोष, मंदिरों में बजे घंटे, ढोल

Tue, 27 Sep 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:15 PM IST
सार

नवरात्रि पर्व के दूसरे दिन शहर और देहात क्षेत्र के मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना विधिपूर्वक की गई।सबसे अधिक भीड़ शहर के ठंडी सड़क स्थित माता पथवारी मंदिर, काली मंदिर और संतोष माता मंदिरों पर देखने को मिली।पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता राजू ने कथा का लाभ उठाने की अपील की है।

विज्ञापन
The chanting of Mother Brahmacharini, the bells in the temples, the drums
जीटी रोड स्थित जनता दुर्गा मंदिर पर पूजा करते भक्त । - फोटो : ETAH

विस्तार

एटा/अलीगंज। नवरात्रि पर्व के दूसरे दिन शहर और देहात क्षेत्र के मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना विधिपूर्वक की गई। उपवास रख श्रद्धालुओं ने मां का पूजन किया और मुरादें मांगी। मंदिर घंटे और ढोल से गुंजायमान रहे।
विज्ञापन

मान्यता है कि घोर तपस्या करने के कारण मैया को तपश्चारिणी और ब्रह्मचारिणी नाम मिला। सौम्य रूप वाली यह मैया अपने भक्तों को वांछित फल प्रदान करती हैं। पूजन के लिए मंगलवार तड़के से ही मंदिरों में भक्त पहुंचना शुरू हो गए। हाथों में पूजा की थाल लेकर उत्साह के साथ भक्त मंदिरों की ओर जा रहे थे। वहीं मंदिरों में मैया के जयघोष गूंज रहे थे।
विज्ञापन

सबसे अधिक भीड़ शहर के ठंडी सड़क स्थित माता पथवारी मंदिर, काली मंदिर और संतोष माता मंदिरों पर देखने को मिली। मंदिरों के बाहर लोगों ने पूजन सामग्री, चुनरी, प्रसाद, खिलौने आदि की भी खरीदारी की। इसके अलावा होली मोहल्ला स्थित माता शीतला देवी, जीटी रोड स्थित जनता दुर्गा मंदिर, शांतिनगर स्थित काली मंदिर में भी काफी श्रद्धालु पूजन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तड़के से सुबह 11 बजे तक भक्तों के पहुंचने का सिलसिला चलता रहा। इसके बाद भीड़ कम होना शुरू हो गई। दोपहर के समय मंदिरों में साफ-सफाई की गई। शाम को मंदिर के पट फिर खोले गए और भक्त पहुंचने लगे। सांध्यकालीन आरती, पूजन व कीर्तन में लोगों ने हिस्सा लिया।

अलीगंज में भी नवरात्रि के दूसरे दिन देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। माता काली मंदिर, गमा देवी मंदिर, मोहल्ला सुम्मेर चंद्र स्थित मंदिर, माता शीतला देवी मंदिर सहित सभी मंदिरों में माता की अर्चना की गई। वहीं माता काली मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो चुका है। पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता राजू ने कथा का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed