{"_id":"b58ab9ac34a17e027ffe8864b38dd051","slug":"the-bike-rider-vehicle-collision-killed-three-young-men-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Sun, 12 Apr 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रविवार की रात मिरहची थाना क्षेत्र के गांव सिरसा टिप्पू के पास अज्ञात
वाहन ने ट्रिपल राइडिंग करते बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। मौके पर ही एक
युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवकों की जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में
मौत हो गई। मृतकों में से एक युवक की शिनाख्त हरिओम (22) पुत्र गेंदालाल
निवासी कासगंज के रूप में हो गई। दूसरी ओर, कोतवाली देहात क्षेत्र में
सिढ़पुरा रोड पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने अधेड़ कुंवरपाल (55) को
रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बताते हैं
कि बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे।
मिरहची पुलिस ने बताया कि रविवार की रात आठ बजे के लगभग तीन युवक बाइक से थाना बागवाला के गांव कंसुरी में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी मिरहची थाना के गांव सिरसाटिप्पू के पास पहुंचते ही सामने से आते अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई और थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को जिला अस्पताल लेकर आ रही थी। मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि दोनों युवकों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि एक युवक की जेब से निकली आरसी से उसकी पहचान हरिओम निवासी गांव जखैरा थाना ढोलना जिला कासगंज के रूप में हुई, जबकि अन्य दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिनकी पहचान कराई जा रही है। पुलिस ने बताया कि जिस बाइक पर यह तीनों युवक बैठे थे उस बाइक का नंबर यूपी 87 बी, 5606 है।
दूसरी ओर, जिला कासगंज के थाना गंजडुडंवारा के गांव छितौनी निवासी कुंवरपाल (55) कोतवाली देहात के गांव नगला फरीद में रविवार की रात साढ़े आठ बजे के लगभग दावत खाने आ रहे थे। बस से गांव अंबारी के पास उतरे, तभी सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, मौके पर ही मौत हो गई।