फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The 80 million-dressed monks Modi: Azam

80 करोड़ के कपड़े पहनने वाले फकीर हैं मोदी: आजम

Mon, 06 Feb 2017 11:50 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 06 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
The 80 million-dressed monks Modi: Azam
आजम खान - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने सोमवार को चुनावी सभा में पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि मोदी ने खुद को फकीर और झोला लेकर चल देने वाला बताया, लेकिन ये कैसा फकीर है जो तीन साल में 80 करोड़ के कपड़े पहन चुका है। फकीर को झोले का हिसाब देना होेगा। झोले में माल्या, अडानी, अंबानी और सिसकियां हैं। तीन तलाक मुद्दे से भाजपा और आरएसएस का क्या लेना-देना है।

 एटा के मेहता पार्क और जलेसर के एमजीएम इंटर कॉलेज में आयोजित चुनाव सभाओं में आजम ने सपा की रार का भी जिक्र करते हुए कहा विचारों को लेकर विवाद हुआ, जिसमें उन्होंने पुल की भूमिका निभाई। तीन तलाक मुद्दे पर पीएम को निशाने पर लेते हुए कहा कि पहले अपनी पत्नी और मां को घर लाओ। ये नहीं कर सकते तो कम से कम हमें अपनी पत्नी और मां के साथ रहने दो। लव जिहाद, घर वापसी के नाम पर घर मत जलाओ। उन्होंने कहा कि नोटबंदी में पहले पूरे देश को लाइन में लगा दिया फिर मीडिया की सुर्खियों के लिए मां को भी बैंक की लाइन में लगाया। मैं होता तो चुल्लू भर पानी में डूब मरता। आजम ने लोगों को मुजफ्फनगर का दंगा याद दिलाया और कहा मैं हिंदू प्रत्याशी के लिए वोट मांगने आया हूं। एक चैनल ने उनका नुकसान करने एवं बुलंदशहर रेप कांड में बदनाम करने की कोशिश की। कैमरे में दंगे का सच था, लेकिन आधा सच ही दिखाया गया। मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर भाजपा यूएन में गई तो सपा सरकार को फटकार लगी, लेकिन जब हम दादरी कांड को लेकर यूएन में गए तो पाकिस्तानी एजेंट कहा गया। उन्होंने कहा कि भाजपा कमीशन लाकर मुझे गिरफ्तार कर प्रदेश की जेलों में घुमाने की बात कह रही है। बसपा पर हमला करते हुए कहा मायावती 100 टिकट देने की बात कहकर मुस्लिमों को बांटने की कोशिश कर रही है, इसपर गुमराह नहीं होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed