{"_id":"61ec52f7e911c701964d3118","slug":"tet-on-sunday-19-centre-formed-etah-news-agr5221041193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभूतपूर्व इंतजामों के बीच शिक्षक पात्रता परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभूतपूर्व इंतजामों के बीच शिक्षक पात्रता परीक्षा आज
विज्ञापन
महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज में टीईटी के लिए सिटिंग प्लान तैयार करते शिक्षक ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को जिले के 19 केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी। पिछली परीक्षा पेपर लीक के चलते रद होने की वजह से इस बार पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षाओं की जिम्मेदारी सात सेक्टर और 33 स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा चार सचल दल व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे। शुक्रवार को सभी केंद्रों पर कोविड संक्रमण के मद्देनजर सैनिटाइजेशन कराया गया और सिटिंग प्लान तैयार किया गया।
टीईटी के अंतर्गत पहली पाली की परीक्षा के लिए 19 केंद्र बनाए हैं। इन पर सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक प्राथमिक स्तर के 11659 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। दूसरी पाली में इन्हीं केंद्रों में से 14 पर दोपहर 2.30 से पांच बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर के 7072 अभ्यर्थी शामिल होंगे। डीआईओएस मिथलेश कुमार ने बताया कि प्रवेश द्वार पर प्रत्येक परीक्षार्थी की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को अपना बीएड और बीटीसी प्रशिक्षण योग्यता प्रमाण पत्र दिखाना होगा। इसके अलावा इंटरनेट अंक पत्र प्रमाणित होने और प्रवेश पत्र के साथ लगाए गए पहचान पत्र को दिखाने पर ही प्रवेश दिलाया जाएगा। परीक्षा से आधा घंटा पहले प्रवेश लेना होगा। स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पर्यवेक्षक, केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक वीडियो रिकॉडिंग के साथ प्रश्नपत्रों को खुलवाकर वितरित कराएंगे। अगर किसी तरह का अनुचित या प्रतिबंधित सामान लेकर परीक्षार्थी प्रवेश करता है तो उसके खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक को मुकदमा दर्ज कराना होगा।
केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बनाई गई रणनीति
शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर शनिवार को स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक, केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक हुईं। परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्ण कराने के लिए मंथन किया गया। परीक्षा में किसी भी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो सके, इसके लिए रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
कहते हैं आंकड़े
सेक्टर मजिस्ट्रेट 07
स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट 33
पहली पाली
समय सुबह 10 से 12.30
केंद्र 19
अभ्यर्थी 11659
दूसरी पाली
समय दोपहर 2.30 से 5 बजे
केंद्र 14
अभ्यर्थी 7072